मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेश प्रभारी शैलजा 7 को लेंगे संभागीय बैठक

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 04 जून 2023। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ ही प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा बस्तर संभाग पर ज्यादा जोर दे रही है। पिछली विधानसभा में कमजोर प्रदर्शन के चलते कांग्रेस का ध्यान बिलासपुर संभाग पर भी है। यही वजह है कि बस्तर के बाद बिलासपुर में संभागीय सम्मलेन किया जा रहा है। 7 जून को होने वाले इस आयोजन की तैयारी जोरों से चल रही है। शनिवार को जिले के प्रभारी एवं राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कांग्रेस नेताओं की मैराथन बैठक ली।

कांग्रेस अपने मिशन 2023 में इस बार उन सीटों पर फोकस कर रही है। जहां पिछली बार विधानसभा में हार मिली थी। कांग्रेस संगठन के साथ खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी ऐसे सीटों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। जहां कांग्रेस के विधायक नहीं है। यही वजह है कि बिलासपुर जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भाजपा विधायकों वाले क्षेत्र को चुना था। दूसरी तरफ कांग्रेस आदिवासी बाहुल्य सीटों पर भी पूरा ध्यान फोकस कर रही है।

हालांकि, इसमें भाजपा भी पीछे नहीं है। पिछले चुनाव में बस्तर की 12 विधानसभा सीटें कांग्रेस अपने कब्जे में रखने के फिराक में है। यही वजह है कि संभागीय सम्मेलन के लिए पहले स्थान पर बस्तर को रखा गया तो वहीं भाजपा उन सीटों पर सेंध लगाने की कोशिश में जुटी हुई है और संगठन प्रभारी ओम माथुर लगातार उस इलाके का दौरा कर रहे हैं।

सीएम बघेल के साथ संगठन की है नजर
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ ही संगठन के बड़े नेताओं का ध्यान विधानसभा चुनाव 2023 में बिल्हा, बेलतरा, मस्तूरी और कोटा क्षेत्र पर है। यही वजह है कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित संगठन के नेताओं ने इन इलाकों का दौरा किया था। भूपेश बघेल भी बीच-बीच में इन चारों सीटों की रिपोर्ट मंगाते रहे हैं। साथ ही जिले के 2 सिटिंग विधायकों की प्रोग्रेस रिपोर्ट भी कार्यकर्ताओं से पूछते रहते हैं। ताकि जो हाथ में है वह तो बना रहे। और विजयी सीटों का आंकड़ा भी बढ़े।

सात जून को है सम्मेलन, प्रभारी मंत्री ने ली तैयारी बैठक
कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन 7 जून को आयोजित है। तारीख तय होने के साथ ही कांग्रेस नेताओं ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, सह प्रभारी चंदन यादव, विजय जांगिड़ के साथ ही मंत्रिमंडल के सदस्य, राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन के पदाधिकारी समेत निर्वाचित जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके साथ ही सम्मेलन में रायगढ़, जांजगीर चाम्पा, कोरबा, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सक्ती और सारंगढ़ जिले के कांग्रेस नेता शामिल होंगे।

प्रभारी मंत्री ने सिखाया अनुशासन का पाठ
पिछली बार बूथ प्रबंध सम्मेलन में गुटबाजी सामने आई थी और निगम, मंडल के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई थी, उसी तरह संभागीय सम्मेलन में नहीं जाने का मौका मिला तो कई नेता नाराज होंगे। शनिवार को हुई तैयारी बैठक में राजस्व मंत्री जय सिंह ने आयोजन को सफलतापूर्वक और अनुशासित रूप से आयोजित करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम सिम्स ऑडिटोरियम में होना है। इसलिए सावधानी और अनुशासन के साथ कार्यक्रम को सम्पादित करना है, जिसमें आवागमन पर विशेष ध्यान देना होगा।

Leave a Reply

Next Post

ओडिशा रेल हादसे का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, कवच सिस्टम लागू करने का निर्देश देने की मांग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भुवनेश्वर 04 जून 2023। ओडिशा रेल हादसे का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस मामले को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ पैनल बनाया जाए, […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप