‘KGF चैप्टर 2’ के डायरेक्टर प्रशांत नील ने दी ऐसी जानकारी, जानकर झूम उठेंगे यश के फैंस

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

फिल्म का पहला टीजर सुपरस्टार यश के जन्मदिन पर रिलीज

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

केजीएफ चैप्टर 2′ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इसके पहले भाग को मिले अपार सफलता के बाद फिल्म के मेकर्स इसे बड़े पैमाने पर रिलीज करने वाले हैं। इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अब एक खुशखबरी सामने आई है।

यह खबर तो पहले ही सामने आ गई थी कि फिल्म का पहला टीजर सुपरस्टार यश के जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा। अब फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील ने तस्वीर को शेयर करते हुए एक नई जानकारी दी है। 

बता दें कि फिल्म का टीजर 8 जनवरी, 2021 को सुबह 10 बज कर 18 मिनट पर रिलीज किया जाएगा। ट्वीट के साथ डायरेक्टर प्रशांत नील ने दो तस्वीरें साझा की हैं, जो पुराने अखबारों की कतरन जैसे दिखाई दे रहे हैं, जिसकी हेडिंग में केजीएफ लिखा हुआ है।

https://twitter.com/prashanth_neel/status/1346029622362656774?s=20

इस तस्वीर में फिल्म के मुख्य किरदार के बचपन और बड़े होने के बाद की झलक दिखाई गई है। यही नहीं इससे पहले एक और ट्वीट में प्रशांत नील ने लिखा था कि, ‘साम्राज्य के द्वार खुलने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। मूल रूप से कन्नड़ भाषा में बन रही केजीएफ चैप्टर 2 मलयालम, तमिल और तेलुगी के साथ हिंदी में भी रिलीज की जाएगी।’

https://twitter.com/prashanth_neel/status/1345956124302868480?s=20

बता दें कि फिल्म केजीएफ के बाद यश की फैन फॉलोइंग आसमान छू रही है। यह एक एक्शन फिल्म थी और इसके साथ ही फिल्म के डायलॉग को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब फिल्म के दूसरे पार्ट से भी ऐसी ही उम्मीद की जा रही है। 

बताते चलें कि फिल्म में संजय दत्त विलेन के रोल में दिखाई देंगे। इनके किरदार का नाम अधीरा रखा गया है। संजय दत्त के अधीरा वाले लुक की तस्वीर पहले ही सामने आ चुकी है।

Leave a Reply

Next Post

बर्ड फ्लू की दहशत : केरल में बर्ड फ्लू आपदा घोषित

शेयर करेराजस्थान और मध्य प्रदेश में सबसे पहले सामने आया था बर्ड फ्लू हिमाचल, हरियाणा और गुजरात में भी पक्षियों की मौत से दहशत केरल के दो जिलों में फ्लू से बत्तखों की मौत, बनाया गया कंट्रोल रूम केरल में राजकीय आपदा घोषित छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 5 जनवरी 2021।  […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले