2022-23 के लिए छग का आर्थिक सर्वेक्षण पेश, विभागीय मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने रखा पटल पर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 मार्च 2023। प्रदेश के लिए पेश होने वाले बजट के पूर्व विभागीय मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने सदन के पटल पर 2022-23 के लिए छत्तीसगढ़ का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया हैं। जारी सर्वेक्षण के मुताबिक़ मौजूदा सत्र में देश के मुकाबले राज्य की जीडीपी यानी सकल घरेलू उत्पाद की दर एक फ़ीसदी अधिक रही हैं। फिलहाल देश की जीडीपी 7 फीसदी जबकि छत्तीसगढ़ की जीडीपी 8 फीसदी हैं।

प्रति व्यक्ति आय एक लाख 33000 है। पिछले साल की तुलना में 10.93% की वृद्धि हुई है। इससे पहले शून्यकाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों के मुद्दों की गूंज रही। भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने स्थगन के दौरान अनुकंपा नियुक्ति को लेकर धरने पर बैठी महिलाओं के मुंडन कराने का मामला जोरशोर से उठाया। सफाई कर्मचारियों के मांगों पर भी विपक्ष ने स्थगन पर चर्चा की मांग की। कर्मचारियों के नियमितीकरण मुद्दे पर शून्यकाल पर भाजपा ने स्थगन प्रस्ताव लाया। उपाध्यक्ष ने इस पर असहमति जताई। विपक्षी सदस्यों ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद सदन की कार्यवाही 12.52 बजे 5 मिनट के लिए स्थगित किया गया था।

सदन में अमरजीत भगत और अजय चंद्राकर में नोकझोंक होती रही। सत्ता पक्ष के मंत्रियों और विधायकों ने अजय चंद्राकर को घेरा। भगत ने पूछा कि छत्तीसगढ़िया की बात होती है तो क्यों अजय चंद्राकर को तकलीफ होती है। चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ ओलिंपिक को लेकर सवाल पूछा था का कि किस आधार पर चयन किया गया है?

कितने खेल छत्तीसगढ़ के थे ?

क्या खेल के विजेताओं को नौकरी देंगे ?

क्या मान्यता के लिए चिठ्ठी लिखेंगे

सदन में प्रश्नकाल में धरमलाल कौशिक और स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव के बीच तीखी बहस देखने को मिली। कौशिक ने दुर्ग में मेडिकल मशीनरी खरीदी के दस्तावेजों में गड़बड़ी कर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। सिंहदेव ने जवाब देते हुए कहा कि सभी डॉक्यूमेंट उपलब्ध करा दिए जाएंगे, जांच की जरूरत नहीं है। इस बात पर सदन में बवाल हो गया है। करीब 1 घंटे की कार्यवाही के बाद प्रश्नकाल खत्म हो गया। विधानसभा में सरकार से विधायक सौरभ सिंह ने लिखित में सवाल किया। पूछा गया कि आबकारी विभाग से कितनी राजस्व की प्राप्ति हुई ? पिछले 3 वित्तीय वर्ष और वर्तमान वित्तीय वर्ष 6 फरवरी 2023 तक आबकारी विभाग से कितना राजस्व मिला है, इसकी सालाना जानकारी मांगी गई।

इसके जवाब में जो आंकड़ा निकलकर आया उसके मुताबिक प्रदेश में 5 हजार 5 सौ 25 करोड़ 99 लाख रुपए शराब बिक्री से राजस्व सरकार के खाते में आया है। ये आंकड़ा 1 अप्रैल 2022 से 6 फरवरी 2023 तक का है।

इन मुद्दों पर भी विपक्ष ने सरकार को घेरा
विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ ओलंपिक, खेलो इंडिया, प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं, लाइवलीहुड कॉलेज, टेक्निकल एजुकेशन और रोजगार के मुद्दे पर सवाल पूछे गए।

रोजगार कार्यालय में कितने लोग रजिस्टर्ड
सरकार से अपने लिखित सवाल में विधायक रजनीश सिंह ने पूछा है कि प्रदेश में कितने बेरोजगार पंजीकृत हैं ? उच्च शिक्षा मंत्री से सवाल करते हुए पूछा है कि प्रदेश में कितने रोजगार चाहने वाले या शिक्षित बेरोजगार पंजीकृत हैं। इनमें से कितने लोगों को शासकीय या निजी क्षेत्रों में रोजगार मिला । इस सवाल के लिखित जवाब में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने जानकारी दी, कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से बेरोजगारों का पंजीयन नहीं किया जाता, बल्कि रोजगार चाहने वाले व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन किया जाता है। पंजीकृत व्यक्तियों को 3 वर्ष तक रखा जाता है। 7 फरवरी 2023 की स्थिति में 18 लाख 79,126 लोग रजिस्टर्ड हैं। 2019 से अभी तक कुल 33,333 लोगों को सरकारी क्षेत्रों में और 50,725 लोगों को निजी क्षेत्र में नौकरी दी जा चुकी है ।

Leave a Reply

Next Post

दो महीने में दूसरी बार बस्तर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह: , सीआरपीएफ के कार्यक्रम में होंगे शामिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 03 मार्च 2023। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पहली बार सीआरपीएफ का 84वां स्थापना दिवस कार्यक्रम सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। 19 मार्च को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में वे शिरकत करेंगे। उनके आने की […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान