शिवराज सिंह ने झामुमो सरकार पर बोला हमला, कहा- वोट के लिए चलाया गया आबकारी कांस्टेबल भर्ती अभियान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 08 सितंबर 2024। केंद्रीय कृषि मंत्री और भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी ने रविवार को हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोला। शिवराज सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन ने वोट के लिए आबकारी कांस्टेबल भर्ती अभियान चलाया था। जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई।विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने रांची पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने पांच लाख नौकरियों का वादा किया था। वह समझ गए यह पूरा नहीं किया जा सकता। इसलिए चुनाव को देखते हुए उन्होंने युवाओं को 10 किमी तक दौड़ाया। इससे 12 युवाओं की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि 10 किलोमीटर की दौड़ कहीं नहीं हुई। शिवराज सिंह ने कहा कि बिना उचित व्यवस्था के हेमंत सोरेन सरकार ने वोट के लालच में युवाओं को गुमराह करने की साजिश रची। इसमें कई युवाओं की जान चली गई। चौहान ने आरोप लगाया कि सोरेन जानते थे कि इस वक्त भर्ती नहीं की जा सकती, चाहे कितने भी साक्षात्कार आयोजित कर लिए जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं की मौत महज हादसा नहीं वोट के लालच में की गई हत्या है। झारखंड के युवा सरकार को कभी माफ नहीं करेंगे। 

झामुमो ने आरोप लगाया कि 2016 में भाजपा शासन में मूल्यांकन नियम में संशोधन किया था। पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि झारखंड आबकारी कांस्टेबल कैडर (भर्ती और सेवा शर्तें) नियम 2013 में एक उम्मीदवार को 1.6 किमी या छह मिनट में एक मील दौड़ने का प्रावधान किया गया था। झारखंड में 12 अगस्त को शुरू हुई आबकारी कांस्टेबल भर्ती शारीरिक परीक्षण अभियान को 12 युवाओं की मौत के बाद रोक दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3 सितंबर से 5 सितंबर तक अभियान स्थगित करने के निर्देश दिए थे। 1.14 लाख उम्मीदवारों के लिए नया अभियान 10 सितंबर से शुरू होगा। 

इस अभियान में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर ऑक्सीजन के स्तर और रक्तचाप की निगरानी के लिए उपकरण, ओआरएस और फल मुहैया कराए जाएंगे। इस दौरान प्रतिदिन केवल 3,000 उम्मीदवारों का परीक्षण किया जाएगा और अभ्यास सुबह 8 बजे तक समाप्त हो जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

15 लाख के खूबसूरत आउटफिट में सनसनीखेज नज़र आई उर्वशी रौतेला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग) मुंबई 09 सितंबर 2024। उर्वशी रौतेला को निश्चित रूप से देश में सबसे प्रिय और प्रशंसित व्यक्तित्वों में से एक के रूप में सभी द्वारा प्यार किया जाता है। उनकी जैसी किसी अभिनेत्री के मामले में कोई भी निश्चित रूप से कह सकता है कि […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ