नांदेड़ में मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों का टेंपो खाई में गिरा, तीन की मौत; तीन घायल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नांदेड़, 17 अक्टूबर 2026। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक घाट रोड पर तीर्थयात्रियों से भरा एक टेम्पो लगभग 100 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। इस बात की जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे उस वक्त हुआ, जब यवतमाल से तीर्थयात्रियों को ले जा रहा टेम्पो माहुर तहसील के केरोली घाट पर एक तीव्र मोड़ से गुजर रहा था। पुलिस अधिकारी के अनुसार, टेंपो में सवार लोग यवतमाल के रहने वाले थे और एक फर्नीचर की दुकान पर काम करते थे। वे नवरात्रि के अवसर पर माहुर स्थित मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान माहुर तहसील के केरोली घाट पर एक तीखे मोड़ से गुजरते समय वाहन हादसे का शिकार हो गया।

रॉन्ग साइड से आया दूसरा वाहन

हादसे का शिकार हुआ एक व्यक्ति फर्नीचर की दुकान पर काम करता था। वह नवरात्रि के त्योहार के दौरान माहुर के एक मंदिर के दर्शन करके यवतमाल लौट रहा था। पुलिस के अनुसार, टेम्पो घाट से नीचे उतर रहा था तभी सामने से आ रहा एक वाहन तेज गति से रॉन्ग साइड में आ गया। बताया जा रहा है कि उस वाहन की तेज हेडलाइट्स की वजह से टेम्पो चालक को कुछ दिखाई नहीं दिया और टक्कर से बचने के लिए उसने टेम्पो को दूसरी तरफ मोड़ने की कोशिश की। मोड़ पर कोई मजबूत सुरक्षा दीवार या क्रैश बैरियर न होने के कारण चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और टेम्पो गहरी खाई में जा गिरा।

टेम्पो से बाहर जा गिरे यात्री

टेम्पो के ढलान से नीचे गिरने के दौरान, पीछे खुले कार्गो हिस्से में बैठे बाबाराव ज्ञानोबा टेकाम (60), राहुल सुधाकरराव ठाकरे (25) और प्रीतम रामराव प्रधान (38) बाहर जा गिरे। अधिकारी ने बताया कि ठाकरे और प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारी के मुताबिक, टेम्पो के केबिन में बैठे चालक प्रतीक अरविंद अडकिने (26), दत्ता मनोहर मेश्राम (35) और यशवंत अरविंद पाटिल (25) को मामूली चोटें आईं और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि रस्सियों और क्रेन की मदद से टेम्पो और उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला गया।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका में एच-1बी कर्मचारियों को झटका

शेयर करेवर्क परमिट की 540 दिन की राहत खत्म, भारतीयों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें छत्तीसगढ़ रिपोर्टर            वॉशिंगटन, 17 अक्टूबर 2026। अमेरिका में एच-1बी वीजा धारकों और उनके जीवनसाथियों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अमेरिकी सरकार ने कई श्रेणियों के प्रवासियों के वर्क परमिट की 540 दिन की ऑटोमैटिक […]

You May Like

47.56 लाख मतदाताओं की खोज में 10 दिन घर-घर जाएंगे बीएलओ....|....एक करोड़ रुपये की लागत से बना यूपी का प्रवेश द्वार....|....सीएम योगी बोले- 2017 से पहले था रूल ऑफ माफिया, हमने लागू किया ‘रूल ऑफ लॉ....|....महासंघों को मिलेंगे ₹50 करोड़: पहले थी दो करोड़ की सीमा....|....सिरदर्द और चक्कर को न समझें मामूली....|....आईडीबीआई बैंक विनिवेश पर उठे सवाल....|....अमेरिका में एच-1बी कर्मचारियों को झटका....|....नांदेड़ में मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों का टेंपो खाई में गिरा, तीन की मौत; तीन घायल....|....बस भाड़ा, बिजली, खाद्य सामग्री, सीमेंट, लोहा और रेत की मूल्यवृद्धि के कारण जनता परेशान ये अमृत नही आफ़तकाल - कांग्रेस....|....जापानी ब्रांड नितोरी ने मुंबई में खोला भारत का दूसरा स्टोर