चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से योजनाओं की सौगात, 10 दिनों में बिहार के लिए 16 हजार करोड़ की योजनाओं की शुरुआत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

विधानसभा चुनाव से पहले योजनाओं की बौछार, अगले दस दिनों में पीएम मोदी करेंगे संवाद

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 11 सितंबर 2020। कोरोना वायरस के संकट काल में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए हलचल तेज हो गई है। बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई योजनाओं की शुरुआत की. अब अगले दस दिनों में इन सौगातों की रफ्तार बढ़ने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दस दिनों में बिहार को करीब 16 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का तोहफा देंगे। 

अगले दस दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई योजनाओं की शुरुआत करेंगे और कुछ का शिलान्यास करेंगे। इनका सीधा असर बिहार के लोगों को होगा, जिसमें एलपीजी पाइपलाइन, एलपीजी बॉटलिंग प्लांट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर सप्लाई स्कीम, रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट, रेलवे लाइन, रेलवे ब्रिज, हाईवे और ब्रिज जैसी कई नई सौगातों की बौछार शामिल है।

इतना ही नहीं, अगले कुछ दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के लोगों से सीधा संवाद करेंगे. कोरोना संकट काल, बाढ़ की समस्या से जूझ रहे बिहार को अब चुनाव से ठीक पहले 16 हजार करोड़ की योजनाएं मिलने वाली हैं।

गुरुवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मछली पालन योजना की शुरुआत के अलावा बिहार के अलग-अलग जिलों में कई योजनाओं की शुरुआत की थी और कई लोगों से सीधे संवाद किया था. पीएम ने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की थी।बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान इसी महीने हो सकता है। नवंबर के अंत से पहले ही राज्य में चुनावों का निपटारा हो सकता है। बीजेपी की ओर से फिर नीतीश कुमार की अगुवाई में चुनाव लड़ने की बात कही गई है, हालांकि चिराग पासवान की ओर से कुछ अलग ही मांग की जा रही है और जदयू का विरोध किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

बच्चो, महिलाओं को सुपोषण चैपाल मे बताया जा रहा पौष्टिक आहार का महत्व

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 11 सितंबर 2020।  बच्चे, गर्भवती तथा शिशुवती महिलाओं को कुपोषण से निजात दिलाने के लिए राज्य शासन द्वारा नए-नए प्रयास किए जा रहे हैं। सुपोषण के बारे मे जागरूकता लाने तथा बच्चों, महिलाओं को कुपोषण से बचाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा विशेष […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक