साय सरकार का एक्शन, मुख्य आरोपी के अवैध मकान पर चला बुलडोजर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सूरजपुर 28 अक्टूबर 2024। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बहु चर्चित डबल मर्डर की घटना के बाद एसपी एव कलेक्टर पर आरोपी को संरक्षण देने के आरोप लगने पर प्रदेश सरकार ने दोनों को हटा दिया था इसके पश्चात नवनियुक्त कलेक्टर एवं एसपी के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप साहू के अवैध मकान एवं बाउंड्रीवॉल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की उपस्थिति में सुबह से ही अपनी मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर धाराशाई किया गया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के बहुचर्चित डबल मर्डर की घटना के बाद प्रशासनिक कार्रवाई कर जिले के पुलिस कप्तान एवं जिला कलेक्टर का तबादला किया गया था। जिसके बाद यह अंदाजा लगाया ही जा रहा था कि प्रशासन मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के अवैध घर एवं बाउंड्रीवॉल पर बुलडोजर चला सकती है।

इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बीते रविवार को देर दोपहर संयुक्त कलेक्टर कार्यालय से लेटर जारी कर जिले के सभी निकायों से ट्रैक्टर ट्राली एवं सफाई कर्मियों को देर शाम 7 बजे एकत्रित होने हेतु न्यू सर्किट हाउस में आदेश किया गया था। इसके पश्चात सभी निकायों के ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर सफाई कर्मी देर रात तक सर्किट हाउस पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इसके पश्चात आज सोमवार के सुबह जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम के द्वारा पुराने बस स्टैंड स्थित आरोपी कुलदीप साहू के घर एवं बाउंड्रीवॉल पर बुलडोजर चलाकर धराशायी करने का काम शुरू कर दिया गया है।

शहर को छावनी में किया गया तब्दील
आरोपी कुलदीप साहू के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा कमर कसकर सुबह से ही घटनास्थल पर उपस्थित होकर आवाज अतिक्रमण को तोड़ने हेतु बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

Leave a Reply

Next Post

अफसरों पर गिरी गाज: रायगढ़ में करंट से हाथियों की मौत मामले में बिटगार्ड सस्पेंड, डिप्टी रेंजर भी सस्पेंड!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायगढ़ 28 अक्टूबर 2024। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के शनिवार की सुबह करंट की चपेट में आकर एक साथ तीन हाथियों की मौत हो जाने के बाद रायगढ़ वन मंडल की डीएफओ ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक बिटगार्ड को सस्पेंड कर दिया है। वहीं डिप्टी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप