सुंदरबनी में रंजीत सिंह की मौत से लोगों में रोष, शव को सड़क पर किया प्रदर्शन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सुंदरबनी 18 मई 2022। बारामुला में शराब की दुकान पर ग्रेनेड हमले में सुंदरबनी के बाकरा गांव के रंजीत सिंह की मौत हो गई। गांव में रंजीत सिंह के मारे जाने की खबर पहुंचते ही मातम छा गया। बुधवार सुबह लोगों ने जम्मू-पुंछ सड़क मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया और आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। बुधवार सुबह जैसे ही रंजीत सिंह का शव उसके पैतृक गांव में पहुंचा, तो हर आंख पानी से भर आई और लोगों में आतंक के खिलाफ कड़ा रोष दिखा। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख प्रदर्शन किया और सरकार से रंजीत सिंह के परिवार को सहायता दिए जाने की मांग की। लोगों ने कहा कि रंजीत सिंह का परिवार बेहद गरीब है। उनके परिवार के पास रंजीत के अंतिम संस्कार करने के लिए पर्याप्त पैसे तक नहीं है। वह सिर्फ रोजगार के लिए कश्मीर गया था। ऐसे में सरकार को चाहिए कि इस परिवार की मदद की जाए।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि तेरह दिन पहले रोजी रोटी के सिलसिले में रंजीत सिंह कश्मीर गया था। उसे क्या पता था कि वह दोबारा लौटकर घर नहीं आएगा। उसके परिवार में पिता किशन लाल के अलावा उसकी चार बेटियां व एक तीन साल का बेटा है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। रंजीत की मां का भी निधन हो चुका है। पिता बीमार हैं। परिवार वालों का कहना है कि 13 दिन पहले रंजीत कमाने गया था। उसने जल्द ही घर आने की बात कही थी, लेकिन उसकी मौत की खबर ही पहुंची है। 

क्या है मामला
मंगलवार देर शाम को बारामुला में आतंकियों ने एक शराब की दुकान को निशाना बनाकर ग्रेनेड से हमला किया। दुकान के अंदर ग्रेनेड फटने से सुंदरबनी के रंजीत सिंह की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी जम्मू संभाग के रहने वाले हैं। हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

मोहाली में किसानों ने की बैठक, कहा- जब तक मांगें नहीं मानी जाएगी, तब तक नहीं लौटेंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मोहाली (पंजाब) 18 मई 2022। मोहाली सीमा पर पंजाब सरकार के खिलाफ पक्का मोर्चा लगा कर बैठे किसानों ने बुधवार की सुबह एक आपात बैठक गुरुद्वारा श्री अंब साहिब में की। किसानों ने कहा कि वह चंडीगढ़-मोहाली की सीमा पर डटे रहेंगे। फिलहाल अभी चंडीगढ़ कूच […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर