BJP ने उतारा वोटर्स का कर्ज, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज; 2024 पर भी बोले

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 16 मार्च 2022। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महंगाई को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा है कि विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही भाजपा ने होली के त्योहार पर महंगाई का तोहफा देकर अपने मतदाताओं का कर्ज उतार दिया है। आटा, मैदा, तेल, घी समेत सब कुछ महंगा हो गया है। उन्होंने यह भी कहा है कि 2024 में जनता भाजपा को करारा सबक सिखाएगी।

समाजवादी पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक अखिलेश यादव ने कहा, ”उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 के चुनाव नतीजों से जाहिर है कि जनता के बड़े वर्ग का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। सत्ताधारी याद रखे, छल से बल नहीं मिलता है। इशारों में ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ”पोस्टल बैलेट में समाजवादी पार्टी-गठबंधन को मिले 51.5 प्रतिशत वोट और उनके हिसाब से 304 सीटों पर हुई समाजवादी पार्टी -गठबंधन की जीत चुनाव का सच बयान कर रही है। वैसे भी उत्तर प्रदेश के मतदाताओं ने समाजवादी पार्टी की ढ़ाई गुना सीटें बढ़ाकर अपना रूझान जता दिया है और भाजपा की सीटों का घटाव भविष्य का संकेत है।
   
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के संरक्षण में अपराधी तत्व फिर सक्रिय हो उठे हैं। मुख्यमंत्री जी के गृह जनपद गोरखपुर में कानून व्यवस्था बिगड़ने लगी है। न कानून का डर है न पुलिस का खौफ। एक मजदूर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।  सपा अध्यक्ष ने कहा, ”इसी तरह धान खरीद न होने से किसान बेहाल है। कई जगहों पर खरीद की अवधि समाप्त हो गई पर किसानों का धान नहीं खरीदा गया। समय पर किसानों को खाद भी नहीं मिली। भाजपा की सच्चाई सबके सामने है। झूठ का भाजपाई व्यापार ज्यादा चलने वाला नहीं है। जनता ने अब आगे के लिए भी अपनी मंशा का संकेत दे दिया है। वर्ष 2024 में भाजपा को जनता करारा सबक सिखाएगी।”

Leave a Reply

Next Post

निर्देशक बी एस अली की "बंद ज़ुबान" का फर्स्ट लुक लॉन्च

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 16 मार्च 2022। बॉलीवुड में आजकल यूनिक कांसेप्ट और कहानी पर फिल्में बन रही हैं। निर्माता निर्देशक बी एस अली की हिंदी फिल्म “बंद ज़ुबान” का फर्स्ट लुक पिछले दिनों मुंबई के व्यंजन हॉल में लांच किया गया जहां फिल्म से जुड़ी पूरी टीम मौजूद […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान