राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: राजनाथ सिंह और सीएम योगी पहुंचे, उतारी रामलला की आरती

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अयोध्या 31 दिसंबर 2025। अयोध्या में राम मंदिर परिसर में बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। मंदिर के ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने बताया कि अनुष्ठान गणपति पूजा और मंडल पूजन के साथ शुरू हुए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने और राम लला की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पूजा अर्चना का वीडियो क्लिप जारी करते हुए लिखा,”सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पुनर्जागरण का केंद्र बन रहा श्री अयोध्या धाम माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के साथ श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह में…।

इससे पहले ट्रस्टी मिश्रा ने बताया कि सिंह की मौजूदगी में रामलला का अभिषेक किया जाएगा और प्रकटोत्सव आरती की जाएगी। उन्होंने बताया कि राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर परिसर के निकास द्वार के पास अंगद टीला पर जनसमूह को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस समारोह में अयोध्या से लगभग 1200 संतों को आमंत्रित किया गया है। 

ससे पहले मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा था, ”भारत की चेतना के उत्कर्ष की साक्षी बन रही श्री अयोध्या नगरी में आज प्रभु श्री रामलला के नूतन विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ का पावन दिन है।” उन्होंने कहा, ”श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला का विराजमान होना प्रतीक है कि सदियों के संघर्ष को समाप्ति मिली और वेदना को विराम मिला। हमारी तीन पीढ़ियों की साधना और संघर्ष, पूज्य साधु-संत गण के आशीर्वाद और 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास की परिणति है कि आज हम इस पावन पल के साक्षी बन रहे हैं।” उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी । 

Leave a Reply

Next Post

सीएम मोहन ने इंदौर की घटना को बताया दुखद, मृतकों के परिजनों के लिए किया मुआवजे का ऐलान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंदौर 31 दिसंबर 2025। सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। सीएम मोहन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है, वहीं मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।उन्होंने पीड़ित परिजनों […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ