भाजपा सरकार किसानों से धान नहीं खरीदना चाहती इसलिए खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

3 दिन में 68688 किसान ही धान बेचे यानी प्रत्येक धान खरीदी केंद्र में मात्र 25 किसानों से खरीदी हुई

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 21 नवंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों को धान की कीमत 3100 रुपए प्रति क्विंटल और प्रति एकड़ 21क्विंटल धान खरीदने से बचना चाहती है इसीलिए जानबूझकर खरीदी केंद्रों में अव्यवस्थास्था निर्मित की है तीन दिनों में  68688 किसानों से मात्र तीन लाख टन धान की खरीदी हुई है। जो भाजपा सरकार के धान खरीदी में अरुचि को दर्शाता है प्रदेश में 2739 धान खरीदी केंद्र है और 3 दिन में प्रत्येक केंद्रों में मात्र 25 किसानों ने ही धान बेच पाया है यही गति से धान खरीदी चलती रही तो 40 दिन में 10 लाख किसान ही धान बेच पाएंगे। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में धान बेचने के लिए 27 लाख 68000 किसानों ने पंजीयन करवाया है और सरकार का लक्ष्य 160 लाख मेट्रिक टन धान खरीदने का है लेकिन तीन दिनों में जिस प्रकार से किसानों को टोकन बारदाना के लिए भटकना पड़ रहा है और सरकार का जो तुगलकी फरमान है कि बीज उत्पादक किसान, मंदिर और ट्रस्ट की कृषि भूमि से उत्पादित धान नहीं खरीदने का यह अन्नदाताओं के साथ धोखा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार प्रतिदिन 70000 से अधिक किसानों को टोकन जारी करें और उनसे धान की खरीदी करें साथ ही बीज उत्पादक किसान एवं मंदिर एवं ट्रस्ट के कृषि भूमि में उत्पादन को भी पूर्ववर्ती सरकार में खरीदा जाता था वही व्यवस्था लागू करें।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा सरकार के राज में अपराधी बेलगाम, आम आदमी असुरक्षित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 21 नवंबर 2024। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में रोज हो रही हत्याओं पर कांग्रेस ने गहरी चिंता व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में अपराधी बेलगाम हो गये है। आम आदमी अपने आपको […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन