स्टील प्लांट हादसा: बिहार के 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत, सीएम नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बालोदाबाजार 23 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ के बालोदाबाजार जिले में एक स्टील प्लांट में हुए भीषण औद्योगिक हादसे ने बिहार के गया जिले के 6 मजदूरों की जिंदगी छीन ली। कोयले की भट्टी में हुए जोरदार धमाके में बिहार के छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर शोक जताया है। साथ ही मृतकों को  दो-दो लाख रुपये तथा हादसे में घायल बिहार के मजदूरों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छत्तीसगढ़ के ग्राम बकुलाही स्थित रियल इस्पात एंड स्टील संयंत्र में हुए ब्लास्ट हादसे को अत्यंत दुखद बताया है। उन्होंने हादसे में मारे गए बिहार के मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये तथा हादसे में घायल बिहार के मजदूरों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना भी व्यक्त की है।

जानें कैसे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि अचानक कोयले की भट्टी से घना धुआं निकलने लगा, जिसके बाद वहां मौजूद अधिकारियों ने मजदूरों को बाहर निकलने का निर्देश दिया। हालांकि, सभी मजदूरों के सुरक्षित बाहर निकलने से पहले ही भट्टी में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। बालोदाबाजार की पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बताया कि हादसे के बाद कुल 11 मजदूरों को बाहर निकाला गया, जिनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायल मजदूरों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में अधिकांश बिहार और झारखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन मृतकों व घायलों के परिजनों से लगातार संपर्क में हैं।

हादसे की जांच में जुटा प्रशासन

पुलिस ने बताया कि औद्योगिक हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। फॉरेंसिक और तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि भट्टी में धमाका किन परिस्थितियों में हुआ। फिलहाल स्टील प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के दायरे में है।

Leave a Reply

Next Post

एक योगी, एक सन्यासी के लिए धर्म और राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता: शंकराचार्य विवाद पर जमकर बरसे सीएम योगी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   प्रयागराज 23 जनवरी 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को हरियाणा के सोनीपत के मुरथल के नागे बाबा मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली सहित बीजेपी के कई सीनियर नेता मौके पर मौजूद […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप