सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं कैप्टन शिवा चौहान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 03 जनवरी 2022। फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स अधिकारी कैप्टन शिवा चौहान सियाचिन ग्लेशियर के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र  में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बनकर इतिहास रच दिया है। उनकी इस उपलब्धि की चर्चा पूरे देश में हो रही है। कैप्टन शिवा को लोग बेटियों के  लिए मिसाल के तौर पर देख रहे हैं। भारतीय सेना के फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कैप्टन शिवा चौहान की इस सफलता के बारे में खुद जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा गया है कि फायर एंड फ्यूरी सैपर्स की कैप्टन शिवा चौहान दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र कुमार पोस्ट में ऑपरेशनल रूप से तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।

सियाचिन ग्लेशियर पृथ्वी पर सबसे ऊंचा युद्ध का मैदान
ट्विटर पोस्ट में शिव के पराक्रम का जश्न मनाते हुए कैप्शन लिखा गया है, ‘कांच की छत को तोड़ना’। कुमार पोस्ट में पोस्टिंग से पहले शिवा को कठिन प्रशिक्षण से गुजरना पड़ा था। बता दें कि सियाचिन ग्लेशियर पृथ्वी पर सबसे ऊंचा युद्ध का मैदान है, जहां भारत और पाकिस्तान ने 1984 से रुक-रुक कर लड़ाई लड़ी है। सितंबर 2021 में सियाचिन ग्लेशियर पर 15,632 फीट की ऊंचाई पर स्थित कुमार पोस्ट पर पहुंचने पर आठ विकलांग लोगों की एक टीम ने विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

Leave a Reply

Next Post

वंदे भारत पर पथराव: भाजपा ने की एनआईए जांच की मांग, कहा- 'जय श्रीराम' के नारों का बदला लेने के लिए हुई पत्थरबाजी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कोलकाता 03 जनवरी 2023। पश्चिम बंगाल में हाल ही शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर सोमवार को पथराव की घटना सामने आई थी। न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा लौट रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके गए थे। मालदा जिले के कुमारगंज के पास यह घटना हुई। रिपोर्ट […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड