महामाया के दर पर भक्तों का सैलाब, मां की झलक पाने के लिए उमड़ा हुजूम, भैरव मन्दिर में भी लगा तांता

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर /रतनपुर 22 अक्टूबर 2023। धार्मिक नगरी रतनपुर में नवरात्र में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है। मां महामाया के दरबार और भैरव मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। श्रद्धालुओं के हुजूम को देखते हुए पूरी रात मंदिर के पट खुले रहते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में पदयात्री श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। कल शाम से लेकर आज सुबह तक माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही।

आज अष्टमी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। माता का खास राजश्री श्रृंगार किया गया है। बड़ी संख्या में यहां मनोकामना ज्योतिकलश भी प्रज्जवलित हो रहे हैं। गौरतलब है कि रतनपुर मां महामाया 51 शक्तिपीठों में से एक है। यहां देश भर से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। धार्मिक नगरी होने के कारण यहां भैरव मंदिर की भी मान्यता है जो भी श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं वह भैरव के दरबार में भी माथा टेकते हैं। सप्तमी और अष्टमी पर खास तौर पर यहां पदयात्रियों का जत्था दर्शन के लिए पहुंचता है। बिलासपुर से रतनपुर तक पैदल यात्रा कर श्रद्धालु माता के दर्शन करते हैं।

Leave a Reply

Next Post

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा, बीजापुर में पहली बार 10 मतदान केंद्रों में महिलाएं कराएंगी मतदान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 22 अक्टूबर 2023। बीजापुर में चुनाव आयोग ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए इस बार महिला मतदान कर्मियों को मतदान कराने के लिए ट्रेनिंग देकर तैयार किया है। ये महिलाएं पहली बार बीजापुर जिले के दस मतदान केंद्रों में मतदान सम्पन्न कराएंगी। जिले […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग