‘देश अब रुकने वाला नहीं हैं’, साल के आखिरी दिन की ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 12 दिसंबर 2023। आज साल का आखिरी रविवार है और कुछ घंटों के बाद साल 2023 खत्म होने वाला है। रात्रि के 12 बजने के साथ ही नए साल की शुरूआत हो जाएगी। वहीं, पीएम मोदी ने साल के आखिरी दिन अपने रिडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए लोगों से रूबरू हुए। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कईं रोचक बातें भी साझा कीं। पीएम मोदी ने कहा कि देश ‘विकसित भारत’ और आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है और इस भावना तथा गति को 2024 में भी बनाए रखना है। आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 108वीं कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी जोर दिया और ‘फिट इंडिया’ के लिए कई अनूठे प्रयासों पर प्रकाश डाला। प्रसारण के दौरान ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, शतरंज के दिग्गज विश्वनाथन आनंद और अभिनेता अक्षय कुमार ने बताया कि उनकी अच्छी सेहत का राज क्या है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है और ‘विकसित भारत’ और आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है। मोदी ने कहा, ”हमें 2024 में भी इसी भावना और गति को बनाए रखना है।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत का नवोन्मेष का केंद्र बनना इस बात का प्रतीक है कि देश अब रुकने वाला नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने चंद्रयान तीन की सफलता सहित साल 2023 में विभिन्न क्षेत्रों में देश को हासिल हुई उपलब्धियों का उल्लेख किया और देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। 

पीएम मोदी ने कहा, “इस साल हमारे एथलीटों ने खेलों में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हमारे एथलीटों ने एशियन गेम्स में 107 मेडल और एशियन पैरा गेम्स में 111 मेडल जीते। क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया।” अब 2024 में पेरिस ओलंपिक का आयोजन होगा जिसके लिए पूरा देश एथलीटों को प्रोत्साहित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ”इन 108 एपिसोड्स में हमने जनभागीदारी के अनेक उदाहरण देखे हैं और उनसे प्रेरणा ली है। इस मुकाम पर पहुंचने के बाद हमें नए सिरे से नई ऊर्जा के साथ और तेज गति से आगे बढ़ने का संकल्प लेना है और यह ऐसा है।” यह एक सुखद संयोग है कि कल का सूर्योदय 2024 का पहला सूर्योदय होगा। हम 2024 में प्रवेश कर चुके होंगे।”

Leave a Reply

Next Post

सोते-सोते जिंदा जल गए 6 कर्मचारी...महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर की ग्लव्स फैक्ट्री में आधी रात लगी भीषण आग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 12 दिसंबर 2023। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रविवार को हाथ के दस्ताने बनाने वाली एक कंपनी में भीषण आग लगने से कम से कम 6  लोगों की मौत हो गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, घटना वालुज एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री में […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन