नवाचार: रायपुर में गोबर से पेंट तैयार कर रहीं गोवर्धन स्व सहायता समूह की महिलाएं, 3 हजार लीटर बेच भी चुकीं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 22 अक्टूबर 2022। रायपुर में पिछले कुछ दिनों से गोबर वाले पेंट को बनाने का काम चल रहा था। इस दिवाली इसे लोगों ने खरीदा और इस्तेमाल किया है। गोबर वाले पेंट को बनाने और इसे बेचने वाली स्व सहायता समूह की महिलाओं की भी दिवाली आर्थिक तौर पर इस बार अच्छी हो गई है। गोबर से पेंट बनाने का काम रायपुर के जरवाय इलाके में हो रहा है। यहां गौठान में गोबर से इसे तैयार किया जा रहा है। इसे प्राकृतिक पेंट कहा गया है। ये बिल्कुल वैसा ही है जैसा डिस्टेंपर बाजारों में मिलता है। इसे ठीक उसी तरह से पुताई के काम के लिए दीवारों पर लगाया जा सकता है। गोवर्धन स्व सहायता समूह की महिलाएं इसे तैयार कर रही हैं। महिलाएं बताती हैं कि क्वालिटी के मामले में बाजार के पेंट से कम नहीं है।

जरवाय गौठान की स्व सहायता समूह की अध्यक्ष धनेश्वरी रात्रे बताती है की उनके समूह में 22 महिलाएं काम करती हैं। गोबर से पेंट बनाने के लिए महिलाओं ने जिला प्रशासन की मदद से ट्रेनिंग ली। पेंट बनाने की शुरुआत अप्रैल 2022 से हुई। गोबर से निर्मित पेंट आधा लीटर, एक, चार, और दस लीटर के डिब्बों में मिलता है।

घर को रखता है ठंडा, कीमत भी आधी
रायपुर जिला प्रशासन की तरफ से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक बाजार में मिलने वाले अधिकतर पेंट में हैवी मेटल्स मिले होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं। वहीं गोबर से निर्मित पेंट प्राकृतिक पदार्थों से मिलकर बनता है । इसलिए इसे प्राकृतिक पेंट भी कहते है। केमिकल युक्त पेंट की कीमत 350 रुपए प्रति लीटर से शुरू होती है। गोबर वाला पेंट 150 रुपए से शुरू है। यह पेंट एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल है साथ ही घर के दीवारों को गर्मी में गर्म होने से भी बचाता है।

ऐसे बनता है गोबर से प्राकृतिक पेंट
गोबर को पहले मशीन में पानी के साथ अच्छे से मिलाया जाता है फिर इस मिले हुए घोल से गोबर के फाइबर और तरल को डी-वाटरिंग मशीन के मदद से अलग किया जाता है। इस लिक्विड को 100 डिग्री में गरम कर के उसका अर्क बनता है जिसे पेंट के बेस की तरह इस्तेमाल किया जाता है। जिसके बाद इसे प्रोसेस कर पेंट तैयार होता है। कुदरती कलर्स मिलाए जाते हैं। इसमें कार्बोक्सी मिथाइल सेल्यूलोज (सीएससी) होता है। सौ किलो गोबर से लगभग 10 किलो सूखा सीएमसी तैयार होता है। कुल निर्मित पेंट में 30 प्रतिशत मात्रा सीएमसी की होती है।

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में गोबर पेंट का ही होगा इस्तेमाल
छत्तीसगढ़ के स्कूलों की रंगाई-पोताई अब गोबर से निर्मित पेंट से होगी। इसे लेकर प्रदेश की सरकार ने आदेश जारी कर दिया था। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण महिलाओं को रोजगार का जरिया देने और उनकी आय बढ़ाने के लिए सभी स्कूलों में रंगाई-पोताई गोबर से बने पेंट से करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से कहा था कि, राज्य की सभी शासकीय स्कूलों में पोताई कार्य में गौठान या रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में निर्मित गोबर से बने पेंट का उपयोग करने के निर्देश जारी करें, अब स्कूलों में इसका इस्तेमाल हो रहा है।

गोबर से बन रही बिजली और गुलाल

राज्य सरकार गाय पालने वाले किसानों से गोबर तो खरीद ही रही है। इसके अलावा राज्य सरकार गोबर से ही बिजली बनाने का काम भी कर रही है। पिछले साल गांधी जयंती के दिन सीएम ने गोबर से बिजली बनाए जाने की परियोजना का शुभारंभ किया था। इसके तहत अब राज्य में गोबर से ही बिजली बनाने का काम किया जा रहा है। वहीं रायपुर की सामाजिक संस्था एक पहल गोबर से ही गुलाल बनाने का काम कर रही है। इसी साल सीएम भूपेश गोबर से बने ब्रीफकेस में राज्य का बजट लेकर भी विधानसभा पहुंचे थे। जिसकी चर्चा देशभर में हुई थी।

Leave a Reply

Next Post

नए वैरिएंट्स ने बढ़ाई विशेषज्ञों की चिंता, देश में त्योहारों के बीच फिर 'कोरोना संकट'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 22 अक्टूबर 2022। देश में त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है, इस बीच पिछले दो वर्षों की ही तरह इस बार भी कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता देखा जा रहा है। हाल ही में चीन सहित यूरोपीय देशों में तेजी से संक्रमण का कारण […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप