राजनांदगांव में गणेश विसर्जन झांकी में चाकू लेकर उत्पात मचाने वाले हुड़दंगियों पर पुलिस की गाज: 28 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

राजनांदगांव 08 सितंबर 2025 । बीती रात शहर में गणेश विसर्जन की भव्य झांकी निकाली गई। इस धार्मिक माहौल को बिगाड़ने के उद्देश्य से कुछ असामाजिक तत्वों ने झांकी के दौरान हंगामा और हुड़दंग मचाया। वहीं, दो युवक चाकू लेकर झांकी में घूमते पाए गए, जिन पर बसंतपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी

कुलेश्वर यादव पिता गंधवे यादव उम्र 24 वर्ष निवासी बैंगाटोला थाना सोमनी

सैम्यू पीटर पिता जॉर्ज विलयम पीटर उम्र 21 वर्ष निवासी कंचन बाग अटल आवास, वार्ड क्रमांक 32 थाना बसंतपुर

इन दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल वारंट प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया।

हुड़दंग मचाने वाले 26 आरोपी जेल भेजे गए

इसके अलावा झांकी के दौरान हो-हुल्लड़ और अशांति फैलाने पर 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) के तहत कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेजा गया।

इन आरोपियों में शामिल हैं –

आकाश ठाकुर, विक्रम सिंह, निलेश साहू, साहिल कुमार साहू, नरेन्द्र साहू, पंकज यादव, प्रीतम यादव, शिवम रजक, शिवम सिन्हा, मोहन जायसवाल, भुवनेश्वर मानिकपुरी, शिवम यादव, राहुल सालेमन, संदीप माही, मुकेश यादव, विकास सोनकर, प्रकाश सोनकर, सुमित रनसुरे, भूषण उईके, इमरान खान, सतीश गजभिये,  केशर यादव, मुकेश देशमुख, यश घरडे, रोशन साहू और महेश उर्फ लाकार।

पुलिस का सख्त संदेश

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक आयोजनों में किसी भी तरह का हुड़दंग, अशांति या हथियारों का प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा ताकि शांति और कानून-व्यवस्था कायम रहे।

 

Leave a Reply

Next Post

शिक्षा में छत्तीसगढ़ की साहसिक छलांग, अब कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं, मिलेगी बेहतर शैक्षणिक सुविधा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 08 सितंबर 2025। राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की एक व्यापक और सार्थक पहल की है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 और शिक्षा का […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज