बादाम, काजू के साथ ये एक चीज खाना कर दीजिए शुरू, सारी हड्डियां हो जाएंगी मजबूत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 29 दिसंबर 2023। हमारा बॉडी खुद से पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम का उत्पादन नहीं कर पाता हैं. इसलिए डेली डाइट में अलग से कैल्शियम रीच चीजों का सेवन करना जरूरी है. कैल्शियम हमारे शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है. यह मजबूत हड्डियों और दांतों के लिए बहुत जरूरी होता है. साथ ही ये ब्लड प्रेशर को भी सही रखने में मदद करता है. वैसे तो आप जरूरत के अनुसार इसका सप्लिमेंट भी ले सकते हैं. लेकिन नेचुरल तरीके से इसका सेवन करने से इसका फायदा भी नेचुरल ही मिलता है. कुछ ऐसे खास ड्राई फ्रूट्स हैं जिनमें कैल्शियम की मात्रा अच्छी होती हैं।

बादाम

सभी ड्राई फ्रूट्स में से बादाम सबसे ज्यादा जरूरी और पोषक है. इनमें एंटी ऑक्सिडेंट, न्सूट्रिएंट, हेल्दी फैट, प्रोटीन और विटामिन्स की अच्छी मात्रा होती  है. इसे खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है।

काजू

लगभग सभी को काजू (Cashews) खाना पसंद होता है. इसमें प्रोटीन, विटामिन और मिनीरल्स की मात्रा होती है. साथ  ही प्लांट कंपाउंड्स की भी भरपूर मात्रा मिलती है।

अखरोट

इसमें हेल्थ से जुड़ी जरूरी पोषक तत्वों की प्रचुर मात्रा होती है. इन्हें सबसे हेल्दी नट्स में से एक माना जाता है. इसे आप अपनी डेली डाइट में आसानी से शामिल कर सकते हैं. विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स, पोटेशियम, मैग्नीशियम और कई अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरे होते हैं।

पिस्ता

पिस्ता को अपनी डाइट में शामिल करना सबसे आसान और फायदेमंद हो सकता है. इनमें पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं. हड्डियों के लिए, वजन कम करने के लिए और हार्ट रेट सही रखने के लिए आप पिस्ता नियमित रूप से खा सकते हैं।

सूखे अंजीर

सूखे अंजीर (Dry Figs) आयरन रीच ड्राई फ्रूट्स होते हैं. साथ ही इनमें विटामिन, फाइबर, पोटेशियम, कैल्शियम और एंटीऑक्सिडेंट जैसे पोषक तत्वों के भी गुण मिलते हैं. इसके नियमित सेवन से आप खुद को पूरी तरह से स्वस्थ रह सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

सोरेन सरकार के 4 साल होने पर बड़ा ऐलान, 50 साल वालों को भी मिलेगी वृद्धावस्‍था पेंशन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 29 दिसंबर 2023। झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने वृद्धावस्‍था पेंशन के लिए योग्‍यता आयु 60 साल से घटाकर 50 साल करने और राज्‍य में अपने ऑफिस स्‍थापित करने वाली कंपनियों में 75 फीसदी नौकरियों को स्‍थानीय लोगों के लिए आरक्षित करने का ऐलान किया […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप