भारत पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 7 साल बाद टी20 सीरीज गंवाने का खतरा, यशस्वी को मिलेगा मौका?

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 08 अगस्त 2023। वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीसरी हार और सीरीज गंवाने से बचने के लिए भारतीय बल्लेबाजों को मंगलवार को तीसरे टी-20 मैच में बेखौफ प्रदर्शन करना होगा। यहां की धीमी पिचें बल्लेबाजी के अनुकूल नहीं रही हैं, लेकिन जैसा कि कप्तान हार्दिक पांड्या ने रविवार को कहा- भारत को 10-20 अतिरिक्त रन बनाने के तरीके तलाशने होंगे। भारत को वेस्टइंडीज ने आखिरी बार द्विपक्षीय टी20 सीरीज में 2016 में हराया था। वहीं, अब टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मैच हारने के बाद 0-2 से पीछे है। इस प्रारूप में बल्लेबाजों को पहली गेंद से ही आक्रामक खेलना पड़ता है, लेकिन अभी तक भारत के शीर्षक्रम के बल्लेबाज ईशान किशन, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव ऐसा नहीं कर पाए हैं। इससे संजू सैमसन और तिलक वर्मा जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर दबाव बना है।

सैमसन अब तक कुछ टच में नहीं दिखे

हालांकि, तिलक ने शानदार डेब्यू करके पिछले दोनों मैचों में उम्दा पारियां खेली। वहीं, सैमसन अब तक कुछ खास टच में नहीं दिखे हैं और फ्लॉप रहे हैं। पिछले दोनों टी20 में उन पर टीम इंडिया के लिए मैच फिनिश करने का जिम्मा था, जिसमें वह विफल रहे। इस साल फोकस वनडे विश्व कप पर होने के बीच गिल, ईशान और सूर्यकुमार को 31 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप से पहले रन बनाने होंगे। हार्दिक ने रविवार को दो विकेट से मिली हार के बाद कहा, ‘बल्लेबाजों को और जिम्मेदारी से खेलना होगा।’ भारत का बल्लेबाजी क्रम छठे नंबर तक ही है और सातवें नंबर पर ऑलराउंडर अक्षर पटेल उतर रहे हैं। 

कुलदीप के खेलने पर सस्पेंस

फॉर्म में चल रहे स्पिनर कुलदीप यादव अंगूठे में सूजन के कारण रविवार को नहीं खेल सके और अभी यह देखना होगा कि वह मंगलवार को फिट होते हैं या नहीं। गेंदबाजों खासकर स्पिनरों को निकोलस पूरन के बल्ले पर अंकुश लगाना होगा। पूरन ने युजवेंद्र चहल और रवि बिश्नोई का सहजता से सामना किया। पिछले मैच में अक्षर को गेंदबाजी का मौका नहीं दिया गया। हार्दिक और अर्शदीप को दूसरे मैच में स्विंग मिली थी और यही दोनों गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे। दो महीने बाद खेल रहे चहल प्रभावी रहे लेकिन बिश्नोई कोई कमाल नहीं कर सके। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने काफी रन दिए जिनकी जगह आवेश खान या उमरान मलिक को उतारा जा सकता है।

दूसरी ओर वेस्टइंडीज सीरीज जीतने से एक मैच की दूरी पर है। उसके शीर्षक्रम के बल्लेबाजों की नाकामी की भरपाई पूरन ने बखूबी कर दी है। पूरन और शिमरोन हेटमायर एक बार फिर भारतीय स्पिनरों पर दबाव बनाना चाहेंगे। वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमन पोवेल ने कहा, ‘हमने 2016 के बाद से भारत को टी-20 सीरीज में नहीं हराया है और यह कमी इस बार पूरी करेंगे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन/यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल (कप्तान), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ओबेड मैकॉय।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री का ‘मौनव्रत' तोड़ने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, राहुल की जगह गोगोई ने की चर्चा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 08 अगस्त 2023।  लोकसभा में मंगलवार को कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने मणिपुर में हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया और ‘डबल इंजन’ सरकार पर पूरी तरह विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ