मैं तनाव में हूं: बंगाल में कांग्रेस पार्षद हत्याकांड के चश्चमदीद का मिला शव, सुसाइड नोट पर लिखी थे ये बात

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कोलकाता 06 अप्रैल 2022। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में कांग्रेस पार्षद तपन कंडू हत्याकांड में सीबीआई जांच शुरू होने से पहले ही नया मोड़ आ गया है। बुधवार को इस हत्याकांड के चश्मदीद गवाह निरंजन वैष्णव का शव भी संदिग्ध हालत में मिला है। पुलिस ने बताया कि निरंजन तपन कंडू के करीबी सहयोगी थे और उनका शव झालदा के बैशबपारा में उनके घर में लटका मिला है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि, मामले की जांच की जा रही है। 

तनाव में था निरंजन वैष्णव 
पुलिस ने बताया कि निरंजन ने सुसाइड नोट में कथित तौर पर दावा किया है कि, कंडू की हत्या मामले में पुलिस उसे बार-बार फोन कर रही थी, जिस कारण वह तनाव में थे। सुसाइड नोट में लिखा है कि, जिस दिन से मैंने तपन की मौत देखी है, मैं मानसिक दबाव में हूं। उसकी मौत का दृश्य मेरे दिमाग में बार-बार आ रहा है और पुलिस बार-बार फोन करके दबाव बढ़ाती जा रही है। 

मैं कभी पुलिस स्टेशन नहीं गया…
इस सुसाइड नोट में लिखा है कि, मेरे लिया यह तनाव असहनीय होता जा रहा है। मैंने कभी पुलिस स्टेशन का दौरा नहीं किया। इसलिए अब मैंने यह फैसला खुद किया है और मेरी आत्महत्या के पीछे किसी का हाथ नहीं है। वैष्णव का शव उस दिन मिला है जब कांग्रेस ने झालदा में 12 घंटे बंद का आह्वान किया है। 

13 मार्च को हुई थी हत्याकांग्रेस नेता तपन कंडू पश्चिम बंगाल की पुरुलिया जिले की झालदा नगर पालिका क्षेत्र से पार्षद चुने गए थे। 13 मार्च को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच पश्चिम बंगाल पुलिस कर रही थी। वहीं, तपन कंडू की पत्नी ने कलकत्ता हाईकोर्ट में मामले की जांच सीबीआई से कराने को लेकर एक याचिका दाखिल की थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने सोमवार को जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था। 

Leave a Reply

Next Post

बूचा नरसंहार पर भारत: विदेश मंत्री बोले- खून बहाकर कोई समाधान नहीं निकलता, यह एक गंभीर मसला, हो स्वतंत्र जांच

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 06 अप्रैल 2022। रूस-यूक्रेन युद्ध और बूचा नरसंहार पर बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लोकसभा में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हम पहले दिन से संघर्ष के खिलाफ हैं। हमारा मानना है कि खून बहाकर और मासूमों की जान लेने से कोई […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस