किसानों के खाते में न्याय योजना का पैसा ट्रांसफर, अरहर, मूंग और उड़द भी समर्थन मूल्य पर खरीदेगी सरकार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 17 अक्टूबर 2022। भूपेश बघेल सरकार की कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ सरकार अब धान की तरह अरहर, मूंग और उड़द भी समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी शुरुआत सोमवार को कर दी। अरहर व उड़द की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य 6600 रुपए और मूंग का 7755 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। साथ ही सीएम ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के 1866 करोड़ 39 लाख रुपए खाते में ट्रांसफर किए। 

मुख्यमंत्री निवास में चल रही कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सबसे पहले विधानसभा के दिवंगत उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों से बात की। कहा कि समर्थन मूल्य में खरीदी से किसानों की आय बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवाली से पहले ही सभी किसानों, मजदूरों के खाते में राशि ट्रांसफर की गई है। आप सभी को बहुत बधाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि  आप सभी की दीपावली अच्छे से हो, इसलिए ये राशि आप काम आएगी।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कर्मचारियों का डीए बढ़ने उनकी भी दीपावली अच्छी होगी। वित्त विभाग ने दो दिन पहले ही कर्मचारियों के डीए में पांच फीसदी की बढ़ोतरी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई तहसीलों और एसडीएम कार्यालयों का उद्घाटन किया। कहा कि नए अनुविभाग, तहसीलों से नागरिकों को लाभ मिलेगा। इसके बाद राज्य में अनुविभाग की संख्या बढ़कर 108 और तहसीलों की संख्या 227 हो गई है। सीएम बघेल ने इस दौरान नामांतरण सरलीकरण पोर्टल का भी शुभारंभ किया। 

Leave a Reply

Next Post

हाईवे पर खड़ी ट्रक से जा टकराई तेज रफ्तार बस, 20 घायल; बगीचा से जा रही थी दुर्ग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर 17 अक्टूबर 2022। बिलासपुर में देर रात तेज रफ्तार बस हाईवे पर खड़ी ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की