आईडी ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने की फायरिंग, जवानों की जवाबी कार्रवाई में जान बचाकर भागे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नारायणपुर 11 दिसंबर 2022। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में रविवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। घात लगाए नक्सलियों ने पहले आईडी ब्लास्ट किया और फिर जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस पर जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कार्रवाई में नक्सली जान बचाकर भाग निकले। इसके बाद इलाके में जवानों की ओर से सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। मामला ओरछा थाना क्षेत्र का है। 

एंबुश लगाकर नक्सलियों ने की फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, सीएएफ (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) और डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम संयुक्त रूप से रविवार सुबह करीब 8 बजे ग्राम गुदाड़ी की ओर एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। इस दौरान ग्राम गुदाड़ी से पहले बरसाती नाले के पास सुबह करीब 9.10 बजे एंबुश लगाए नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट कर दिया। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। 

इलाके में सर्चिंग जारी
करीब आधे घंटे तके दोनों ओर से गोलियां चलती रहीं। इसके बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर जान बचाकर भाग निकले। उनके भागने के बाद जवानों ने इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया है। अभी तक कुकर का टुकड़ा, 100 मीटर वायर बरामद हुआ है। किसी भी जवान के नुकसान की कोई खबर नहीं है। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने की है। फिलहाल जवान अभी मौके पर ही हैं। 

Leave a Reply

Next Post

'भारत जोड़ो' के बाद अब 'हाथ जोड़ो' यात्रा, 26 जनवरी से होगी शुरुआत, घर-घर जाएंगे कांग्रेसी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 11 दिसंबर 2022। चुनावी साल में कांग्रेस यात्राओं के जरिए राजनीतिक भविष्य तलाशने में लगी हुई है। ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की तर्ज पर कांग्रेस अब देशभर में ‘हाथ जोड़ो’ यात्रा शुरू करने जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत 26 जनवरी को होगी। इस यात्रा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला