दो लाख की चोरी में पुलिस के हाथ खाली थे, फिर ‘कोका’ ने पहुंचाया चोरों के घर तक

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अंबिकापुर, 09 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के मोतीपुर में दुकान से हुई करीब दो लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो लाख आठ हजार 580 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। चोरी की वारदात का सुराग तलाशने में पुलिस डॉग ‘कोका’ की अहम भूमिका रही।

पुलिस के मुताबिक, मोतीपुर भाठापारा निवासी सुरेश महाजन चार सितंबर को किसी काम से गुमला, झारखंड गए थे। अगले दिन वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि दुकान से नकदी और डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर गायब है। इसके बाद उन्होंने दरिमा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान घटनास्थल से मिले एक कपड़े को पुलिस डॉग कोका को सूंघाया गया। पुलिस के अनुसार, कपड़े की गंध के आधार पर कोका संदिग्धों के घर तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस की पूछताछ में सिद्धार्थ निषाद उर्फ रानू (25) और कबीर दास उर्फ विक्की (21), दोनों निवासी मोतीपुर, ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पहले इसी दुकान में काम कर चुके थे और काफी समय से चोरी की योजना बना रहे थे। पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद आरोपियों ने दुकान में लगे डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर को तोड़ दिया और उसके टुकड़ों को बेलखरिखा नदी में फेंक दिया, ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिल सके।

न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए आरोपी
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले की जांच में पुलिस डॉग हैंडलर आरक्षक कुलेश्वर साहू, नीरज वर्मा और डॉग ‘कोका’ की भूमिका की सराहना की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने चोरी की वारदात का खुलासा करने वाली पूरी टीम और डॉग दस्ते को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Next Post

पेंड्रा बाईपास निर्माण की मांग पकड़ी रफ्तार

शेयर करेसीएम हाउस के संज्ञान के बाद लोक निर्माण विभाग को कार्रवाई के आदेश छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 09 सितंबर 2026।  पेंड्रा नगर की वर्षों पुरानी मांग पेंड्रा बाईपास के निर्माण को लेकर जिला प्रेस क्लब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के निरंतर प्रयास अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचते नजर आ रहे हैं। जिला प्रेस […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस