मोहन सरकार का सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 4 प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मोहन 15 मार्च 2024। लोकसभा चुनाव से पहले मोहन सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है। महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद अब कर्मचारियों को 46% की दर से भुगतान होगा। पहले यह 42 फ़ीसदी मिलता था अब उसकी जगह 46 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा । बढ़ा हुआ भत्ता 1 मार्च 2024 से माना जाएगा और अप्रैल महीने में भुगतान होगा। राज्य सरकार द्वारा शासकीय सेवकों को देय महंगाई भत्ते की दर में जुलाई, 2023 से 4 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। वित्त विभाग द्वारा इसका आदेश जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार अधिकारी कर्मचारियों के लिए वर्तमान में महंगाई भत्ते की दर 42 से बढ़ाकर, 46% करने का निर्णय लिया है। ये सातवें वेतनमान के अंतर्गत 1 जुलाई 2023 से मध्यप्रदेश में लागू होगा। कठिन समय में भी महंगाई भत्ता बढ़ाने का प्रयास किया है। आने वाले समय में इसमें और वृद्धि करेंगे। सभी अधिकारी कर्मचारियों को वेतनमान के आधार पर महंगाई भत्ता देने की बधाई।

बता दें कि मध्य प्रदेश के लाखों कर्मचारी महंगाई और राहत भत्ता नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे। इसी के चलते सभी नाराज कर्मचारी शुक्रवार 15 मार्च से धरना-प्रर्दशन करने जाने वाले थे। सूत्रों की मानें तो प्रदेश के लगभग 52 अधिकारी कर्मचारी संगठन संयुक्त रूप से आज मंत्रालय के सामने विरोध दर्ज कराने वाले थे, इसके साथ ही जिला के कलेक्टरों को ज्ञापन भी सौंपने की बात चल रही थी। इन सबके बीच लोकसभा चुनाव 2024 आचार संहिता लगने से ठीक पहले मोहन यादव सरकार ने कर्मचारियों के लिए ये बड़ी घोषणा कर दी। 

Leave a Reply

Next Post

बिगेस्ट एक्शन फिल्म "फ़तेह" में सोनू सूद का दमदार अवतार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / (अनिल बेदाग) मुंबई 16 मार्च 2024। अभिनेता-समाजसेवी सोनू सूद ने अपनी आगामी फिल्म ‘फतेह’ का पहला लुक साझा किया और फैंस इसके बारे में बात करना बंद नहीं कर रहे हैं। सबसे बड़ी एक्शन फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिका में हैं और यह नेशनल हीरो […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन