भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक : राज्यसभा की खाली सीट पर चुनाव को लेकर हुई चर्चा, 27 फरवरी को होना है मतदान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 04 फरवरी 2024। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव के रिक्त सीट के सन्दर्भ में रणनीतिक रूप से चर्चा की गई. बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने राज्यसभा 15 राज्यों की 56 सीटों पर चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है. जिसके लिए 27 फरवरी को मतदान होना है. इसमें छत्तीसगढ़ की एक सीट पर चुनाव होना है।

साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से चर्चा और सांगठनिक कार्यक्रम के तहत 7 से 11 फरवरी 2024 तक गांव चलो अभियान, 1 से 22 फरवरी 2024 तक स्व-सहायता समूह संपर्क योजना और 25 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक लाभार्थी संपर्क योजना के क्रियान्वयन पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस दौरान बैठक में राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश मौजूद रहे. इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, लता उसेंडी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, ओ.पी. चौधरी, केदार कश्यप, विधायक धरमलाल कौशिक, शालिनी राजपूत मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Next Post

बेन स्टोक्स या ओली पोप नहीं बल्कि इस बल्लेबाज को आउट करना था सबसे खास, जसप्रीत बुमराह का खुलासा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 फरवरी 2024। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की और 6 विकेट लेने में सफल रहे. अपनी 6 विकेटों में से बुमराह ने अब अपने फेवरेट विकेट का चुना किया है. बता दें कि इंग्लैंड की […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट