द बंगाल फाइल्स में विवेक रंजन अग्निहोत्री फिर खोलेंगे एक और दर्दनाक सच

शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 13 जून 2025। विवेक रंजन अग्निहोत्री, जो अपनी बेबाक कहानियों और दमदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, अब द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ लेकर आ रहे हैं। इससे पहले वो द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में दे चुके हैं। ये फिल्म पहले द दिल्ली फाइल्स नाम से बन रही थी, लेकिन अब इसका नाम बदल दिया गया है। नाम बदलते ही चर्चा शुरू हो गई थी और अब जब इसका टीज़र रिलीज़ हुआ है, तो लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। टीज़र में एक बार फिर हिंदुस्तान के बीते वक्त के डरावने पहलू की झलक मिलती है। तगड़े विजुअल्स और भावनाओं से भरी इस झलक ने साफ कर दिया है कि फिल्म बहुत ही असरदार और दिल को छू जाने वाली होगी। अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने मिलकर इस फिल्म को बनाया है, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे जाने-पहचाने चेहरे नजर आएंगे। टीज़र में दिखाए गए सीन्स काफी भारी और तीखे हैं, जो बताते हैं कि कहानी कितनी गहरी और सच्चाई से जुड़ी है। हर एक फ्रेम में एक बेचैनी सी दिखती है, जो विवेक अग्निहोत्री की कहानियों की पहचान बन चुकी है।

फिल्म एक ज़ोरदार और झकझोर देने वाली कहानी लेकर आ रही है। कुछ महीने पहले मेकर्स ने इसका एक टीज़र रिलीज़ किया था, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती सफेद दाढ़ी और थके-हारे लुक में एक सुनसान गलियारे से गुजरते दिखते हैं। वो जली हुई ज़ुबान से संविधान की प्रस्तावना पढ़ते हैं, जो देखने वालों के दिल-दिमाग पर असर छोड़ती है।

द बंगाल फाइल्स को विवेक अग्निहोत्री ने लिखा है और इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार जैसे कलाकार नज़र आएंगे। तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस के प्रजेंटेशन में बनी ये फिल्म, विवेक की फाइल्स ट्रिलॉजी का हिस्सा है, जिसमें द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स शामिल हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में 5 सितंबर 2025 को रिलीज़ होगी।

Leave a Reply

Next Post

एअर इंडिया विमान हादसे की जगह पर पहुंचे प्रधानमंत्री; मंत्री-अधिकारियों से ली जानकारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अहमदाबाद 13 जून 2025। एअर इंडिया विमान हादसे की जगह पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों और अधिकारियों से गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे की जानकारी ली। पीएम मोदी के साथ नागरिक उड्डयन मंत्री रामनोहन नायडू, गुजरात के गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की