चंपाई सोरेन के बयान पर JMM का पलटवार, कहा- आदिवासी-मूलनिवासियों को बांटने की कोशिश कर रहे भाजपा नेता

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 19 मई 2025। झारखंड में पक्ष-विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो चुकी है। भाजपा नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दिया जा रहा है और केंद्र सरकार से STF गठन की मांग की है। चंपाई सोरेन के बयान पर पलटवार करते हुए झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा पर समाज को बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ हुई है तो इसके लिए जिम्मेदार केंद्र सरकार है। झारखंड की राजनीति में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा एक बार फिर चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, पिछले दिनों भाजपा नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को झारखंड में संरक्षण दिया जा रहा है। राज्य सरकार इसके लिए दोषी है। इसके साथ-साथ उन्होंने केंद्र सरकार से स्पेशल टास्क फोर्स बनाने की मांग की थी।

‘सिर्फ अलगाव की राजनीति करती है भाजपा’
वहीं, अब इस पर झामुमो केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को राज्य की जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है। भाजपा सिर्फ अलगाव की राजनीति में विश्वास करती है।  उन्होंने भाजपा पर तंज कसा कि बांग्लादेशी घुसपैठ के नाम पर झारखंड के आदिवासियों और मूलनिवासियों को बांटने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र सरकार के स्पेशल टास्क फोर्स के गठन का इरादा सिर्फ और सिर्फ आदिवासी समाज को डराने और कमजोर करने का एक षड्यंत्र है। विनोद पांडेय ने कहा कि जो लोग भाजपा में जाकर बयानबाजी कर रहे हैं, वह शायद भूल रहे हैं कि भाजपा आदिवासियों के नाम पर राजनीति करते आ रही है जो कि उनके DNA में है। सत्ता में रहते हुए उन्होंने कभी सरना धर्म कोड को मान्यता नहीं दी, यह एक बड़ा मुद्दा है।

‘अगर बांग्लादेशी घुसपैठ हुई तो इसकी जिम्मेदार केंद्र सरकार है’
महासचिव विनोद पांडेय ने चंपाई सोरेन के बयान पर टिप्पणी कर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर घुसपैठ हुई है तो इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा पूरी तरह केंद्र सरकार का विषय है। भाजपा को अपनी गलती माननी चाहिए और इस विषय पर जांच कर कदम उठाने चाहिए। लेकिन अपनी गलती का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने की भाजपा की पुरानी आदत रही है।

‘धार्मिक ध्रुवीकरण कर सत्ता हथियाने का फॉर्मूला अपनाती है भाजपा’
झारखंड में धर्मांतरण के मुद्दे पर भी चंपाई सोरेन ने बयान दिया है, जिसपर झामुमो के केंद्रीय महासचिव ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो हमेशा से ही धार्मिक ध्रुवीकरण कर सत्ता हासिल करने की कोशिश करती रही है। झामुमो के इतिहास को अगर देखा जाए तो पता चलेगा आदिवासियों-मूलनिवासियों के अधिकारों के लिए इस पार्टी ने हमेशा संघर्ष किया है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने भाजपा को सुझाव देते हुए कहा कि भाजपा नेता आदिवासियों के मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय उनके अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस और उचित कदम उठाएं।

Leave a Reply

Next Post

डिप्टी सीएम बोले- विदेश में पढ़ रहे नक्सलियों के बच्चे, पीठ पीछे गड़बड़ी कर देते हैं राहुल गांधी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 19 मई 2025। अपने दो दिवसीय प्रवास पर बस्तर पहुँचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रविवार की सुबह पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि नक्सलियों के बच्चे विदेशों में पढ़ रहे है, जबकि बस्तर के भोले भाले ग्रामीणों के बच्चे को शिक्षा […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब