अंबिकापुर से ससुराल जाने के लिए निकले युवक को हाथी ने कुचला, दोस्त ने भागकर बचाई जान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अंबिकापुर 22 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में जंगली हाथी ने शनिवार रात एक युवक को कुचलकर मार डाला। युवक अपने दोस्त के साथ ससुराल जाने के लिए निकला था। उसका दोस्त किसी तरह से जान बचाकर वहां से भागा। सुबह युवक का शव गाड़ाघाट बांसबाड़ी के पास पड़ा हुआ मिला। सूचना पर वनविभाग के अधिकारी एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जंगली हाथी पिछले तीन दिनों से शहर के पास डेरा जमाए हुए है। अभी भी गाड़ाघाट के आगे लालमाटी के जंगल में मौजूद है। 

शराब पी रहे थे तभी पहुंच गया हाथी
जानकारी के मुताबिक, गाड़ाघाट निवासी प्रकाश केरकेट्टा (32) पुत्र रामलाल शनिवार रात अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर ससुराल कोरबा के मोरगा जाने के लिए निकला था। दोनों रास्ते में ही गाड़ाघाट स्थित दुकान से शराब खरीदने के बाद पीने के लिए बांसबाड़ी के पास चले गए। वहां दोनों ने शराब पी। इस बीच जंगली हाथी पहुंच गया। नशे प्रकाश केरकेट्टा भाग नहीं पाया और उसे हाथी ने कुचल दिया। घटना की जानकारी अगले दिन रविवार सुबह वन विभाग को मिली। 

साथी ने बताई रात की घटना
प्रकाश केरकेट्टा के साथ निकले युवक ने बताया कि दोनों ने रात को बांसबाड़ी में शराब पी थी। इस दौरान हाथी पहुंच गया तो दोनों भागने लगे। हाथी ने उन्हें दौड़ाया और एक गड्ढे में हाथी गिर गया था। इसका फायदा उठाकर वह भाग निकला, लेकिन प्रकाश ज्यादा नशे की हालत में होने के कारण नहीं भाग पाया और उसे हाथी ने कुचल दिया। डीएफओ पंकज कमल ने शव को देखकर हाथी द्वारा कुचलने की पुष्टि की है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। 

तीन दिनों से शहर सीमा के पास डटा है हाथी
तीन दिन पहले 19 जनवरी की सुबह कल्याणपुर के जंगल से भटकते हुए हाथी शहर की सीमा में आ गया था। सरगवां में हाथी ने एक निजी फार्म के वाउंड्रीवाल और संजय पार्क के पास स्थित सीसीएफ के बंगले का आहाता तोड़ दिया था। बांसबाड़ी से होकर हाथी तकिया और गाड़ाघाट के जंगलों में चला गया था। ड्रोन से हाथी की निगरानी वनविभाग कर रहा था। कल हाथी को लालमाटी की ओर खदेड़ दिया गया था। रात को हाथी कब वापस आया, इसकी जानकारी वनविभाग के अधिकारी नहीं दे पा रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

थिएटर्स में फिर से रोमांस को जिंदा करने वाली है श्रद्धा कपूर और रणबीर कूर स्टारर 'तू झूठी मैं मक्कार'

शेयर करेश्रद्धा कपूर और रणबीर कूर स्टारर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का जबरदस्त ट्रेलर हुआ रिलीज छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 23 जनवरी 2023। लव रंजन की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक कॉमेडी ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का ट्रेलर आज एक मेगा इवेंट में जारी किया गया और जिसको काफी शानदार रिएक्शन्स मिले। ट्रेलर […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी