उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बोले, हम डरने वाले नहीं; 2024 का चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल ही होगा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 अगस्त 2022। सीबीआई की छापेमारी को लेकर शनिवार दोपहर दिल्ली के उपमुख्मंत्री मनीष सिसोदिया ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी सीबीआई-ईडी का डर दिखाती है। ईडी-सीबीआई के दम पर उन्होंने कई सरकारें गिराई हैं। दो-चार दिन में मुझे भी गिरफ्तार कर लेंगे। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। पंजाब के बाद देश में अरविंद केजरीवाल लोकप्रिय हुए हैं, यह सब केजरीवाल को रोकने की साजिश है। लेकिन ऐसा नहीं होगा, 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल ही होगा। सिसोदिया ने कहा कि आबकारी नीति में कोई घोटाला नहीं हुआ। सीबीआई को ऊपर से आदेश मिला था। मीडिया से बात करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज, कल, परसों में हो सकता है कि ईडी-सीबीआई भेजकर उनको गिरफ्तार करवा लिया जाए। उन्होंने खुद को भगत सिंह का फॉलोअर बताते हुए कहा की हम डरने वाले नहीं हैं। वे हमें नहीं तोड़ पाएंगे, हम देश के लिए जेल भी जाएंगे। केजरीवाल के साथ लाखों बच्चों और करोड़ो लोगों की दुआएं हैं। 

कल सीबीआई ने की थी छापेमारी
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आबकारी घोटाले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व आईएएस अधिकारी ए गोपीकृष्ण के घरों समेत 31 जगहों पर छापे मारे। इनमें कई कारोबारी संस्थान व गोपीकृष्ण के दो सहयोगी अफसरों के ठिकाने भी शामिल हैं। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की सिफारिश पर ब्यूरो ने इस घोटाले में 17 अगस्त को सिसोदिया समेत 15 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी। दिल्ली के अलावा छह राज्यों में लखनऊ, गुरुग्राम, मुंबई, चंडीगढ़, हैदराबाद व बंगलूरू में छापे मारे गए। सिसोदिया पर राजकोष को नुकसान पहुंचाने व शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ देने के आरोप हैं। सीबीआई की टीमों ने शुक्रवार सुबह एकसाथ सभी ठिकानों पर छापा मारा, जो देर शाम तक चला। छापे की जद में आए दिल्ली के पूर्व आबकारी आयुक्त गोपीकृष्ण 2012 बैच के आईएएस अफसर हैं। दिल्ली के मुख्य सचिव की रिपोर्ट के आधार पर उपराज्यपाल ने दिल्ली की 2021-22 की आबकारी नीति में गड़बड़ियों के आरोप लगाते हुए नामजद अधिकारियों समेत 11 को निलंबित कर दिया था। आरोप है कि 2017-18 से 2021-22 के बीच शराब बिक्री से राजस्व में 567.98 करोड़ रुपये की कमी आई।

सीबीआई की एफआईआर में ये हैं आरोपी
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, तत्कालीन आबकारी आयुक्त अरवा गोपीकृष्णा, तत्कालीन आबकारी उपायुक्त आनंद तिवारी, आबकारी अतिरिक्त आयुक्त पंकज भटनागर, एंटरटेनमेंट एंड इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ऑनली मच लाउडर के सीईओ विजय नायर, पेरनोड रिकार्ड के पूर्व कर्मी मनोज राय, ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमनदीप ढल, इंडोस्प्रिट ग्रुप के प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रु, बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित अरोड़ा, फर्म बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड, दिनेश अरोड़ा, फर्म महादेव लिकर्स, महादेव लिकर्स के वरिष्ठ अधिकारी सन्नी मारवाह, अरुण रामचंद्र पिल्लई, अर्जुन पांडे व अज्ञात।

Leave a Reply

Next Post

लॉर्ड्स में आखिरी मैच खेलेंगी झूलन, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज की होगी ऐतिहासिक विदाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 अगस्त 2022। भारतीय महिला टीम की दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकती हैं। भारत और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच इसी मैदान पर होगा और […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप