सीएम योगी बोले: रामनवमी पर यूपी में 800 से ज्यादा जुलूस निकाले गए, दंगा-फसाद तो छोड़िए झगड़ा तक नहीं हुआ

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नोएडा 13 अप्रैल 2022। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने राज्य के प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि रामनवमी पर यूपी में 800 से ज्यादा जगहों पर जुलूस निकाले गए लेकिन कहीं कोई झगड़ा तक नहीं हुआ। दंगा-फसाद तो दूर की बात है।लखनऊ में लालजी टंडन की जयंती पर सीएम योगी ने एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि परसों रामनवमी थी, यूपी में 25 करोड़ की आबादी रहती है। 800 स्थानों पर रामनवमी पर शोभा यात्रा थी जूलुस भी थे। साथ-साथ इस समय रमजान का महीना चल रहा है, रोजा इफ्तार के भी कार्यक्रम रहे होंगे।

सीएम योगी ने आगे कहा कि कहीं भी कोई तू-तू मैं-मैं नहीं हुई, दंगे-फसाद की बात तो दूर है। ये उत्तर प्रदेश की विकास की नई सोच को प्रदर्शित करता है।  यहां दंगा-फसाद के लिए कोई जगह नहीं है, अराजकता के लिए गुंडागर्दी के लिए और अफवाह के लिए कोई जगह नहीं है। उत्तर प्रदेश में रामनवमी के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम की पावन जयंती के अवसर पर यह साबित किया है। 

इससे पहले, सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि लालजी टंडन का व्यक्तित्व सकारात्मक राहों को आगे बढ़ाने का एक माध्यम था। अतः हर एक कार्यकर्ता उन पर गौरव की अनुभूति करता था। किसी की कहीं भी सुनवाई नहीं होती थी तो ‘बाबूजी’ उसके लिए उपलब्ध रहते थे। केवल भाजपा ही नहीं, अन्य दल व समुदाय के लोग भी उनके पास जाते थे।

सीएम योगी ने लिखा कि लालजी टंडन आज भौतिक रूप से भले हम लोगों के बीच में नहीं हैं, लेकिन वे अपने कार्यों, लेखन व स्मृतियों के माध्यम से सदैव जीवंत रहेंगे। उनकी जयंती के अवसर पर यूपी सरकार की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन करता हूं।

Leave a Reply

Next Post

बुरे फंसे भाजपा के मंत्री: ठेकेदार की मौत मामले में FIR दर्ज, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा, 40 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बेंगलुरु 13 अप्रैल 2022। कर्नाटक में ठेकेदार की मौत के मामले में मंत्री और भाजपा नेता ईश्वरप्पा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ईश्वरप्पा के ऊपर ठेकेदार संतोष पाटिल को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा है। इस मामले में ईश्वरप्पा के खिलाफ प्राथमिकी भी […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज