बुरे फंसे भाजपा के मंत्री: ठेकेदार की मौत मामले में FIR दर्ज, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा, 40 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बेंगलुरु 13 अप्रैल 2022। कर्नाटक में ठेकेदार की मौत के मामले में मंत्री और भाजपा नेता ईश्वरप्पा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ईश्वरप्पा के ऊपर ठेकेदार संतोष पाटिल को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा है। इस मामले में ईश्वरप्पा के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। यह प्राथमिकी ठेकेदार संतोष के भाई प्रशांत की शिकायत पर दर्ज की गई है। कांग्रेस ने इस मामले में सीएम बासवराज से उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

राज्यपाल से मिले कांग्रेस के नेता
कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सहित कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत को पत्र लिखकर ठेकेदार संतोष पाटिल की मृत्यु पर राज्य मंत्री केएस ईश्वरप्पा को बर्खास्त करने की मांग की है।

राज्यपाल ने हमें आश्वासन दिया: डीके शिवकुमार
इस मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि  राज्यपाल से हमने केएस ईश्वरप्पा को बर्खास्त करने, उन्हें गिरफ्तार करने की अपील की। दूसरा, उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज़ किया जाना चाहिए, क्योंकि वे ठेकेदार संतोष पाटिल (जिनकी बाद में आत्महत्या से मृत्यु हुई) सहित अपने ही लोगों से 40% कमीशन मांगते थे। राज्यपाल ने हमें आश्वासन दिया हैं कि वे इस मामले पर संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे।

जानिए क्या है मामला
ठेकेदार संतोष पाटिल बेलगावी के रहने वाले थे। वे उडुपी के एक होटल में मंगलवार को मृत पाए गए। उन्होंने पूर्व में ईश्वरप्पा पर अपने द्वारा किए गए कार्यों पर कमीशन की मांग करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद मंत्री ईश्वरप्पा ने न केवल उनके आरोपों को खारिज किया था बल्कि उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दायर किया। वहीं, इस दौरान एक बात और सामने आई है कि अपने कथित व्हाट्सएप संदेश में, पाटिल ने मंत्री को उनकी मृत्यु के लिए जिम्मेदार ठहराया।

मैं ईश्वरप्पा से बात करूंगा: सीएम बोम्मई
कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि हां ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत मामले में मंत्री ईश्वरप्पा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हमने सारी जानकारी इकट्ठा कर ली है। मैं ईश्वरप्पा से बात करूंगा मुझे नहीं पता उन्होंने इस्तीफे के बारे में क्या कहा है। जब हम सीधे बोलेंगे तो यह साफ हो जाएगा। 

जब तक गिरफ्तारी नहीं तब तक शव नहीं लेंगे: मृतक के भाई
मृतक ठेकेदार संतोष पाटिल के भाई प्रशांत पाटिल ने कहा कि कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा और उनके सहयोगी बसवराज और रमेश को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। अपने भाई के लिए इंसाफ चाहते हैं। जिन लोगों के नाम एफआईआर में दर्ज हैं, जब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक हम अपने भाई का शव नहीं लेंगे। 

कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा
ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत को लेकर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने ईश्वरप्पा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमें संतोष पाटिल की मौत के बारे में जानकारी मिली है। सभी जानते हैं कि यह एक हत्या है। उनकी मौत भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से हुई है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि ईश्वरप्पा के खिलाफ निश्चित तौर पर के तहत एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने आईपीसी की धारा 302 के तहत गिरफ्तारी की मांग की।  इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही उन्होंने ईश्वरप्पा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने की मांग भी की। इसके साथ ही कांग्रेस के दूसरे नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मृतक ठेकेदार  ने ईश्वरप्पा  का नाम लिया है, उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने सीएम हाउस का घेराव करने की चेतावनी भी दी। 

Leave a Reply

Next Post

लाउडस्पीकर विवाद: राज ठाकरे के अल्टीमेटम पर अजीत पवार बोले- उन्हें इतनी अहमियत देना सही नहीं, समय आने पर हर जवाब दूंगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 13 अप्रैल 2022। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के मस्जिदों से लाडस्पीकर हटाने वाले अल्टीमेटम पर उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा है कि, राज ठाकरे को इतनी अहमियत न दी जाए। सही वक्त आने पर मैं इसका जवाब जरूर दूंगा, मेरे पास हर सवाल […]

You May Like

बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक....|....भाजपा सरकार से ना रुपया संभल रहा है ना देश की अर्थव्यवस्था - दीपक बैज....|....भाजपा के संरक्षण में प्रदेश में नशे का कारोबार फल फूल रहा....|....महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश