बंगाल लोकसभा चुनाव : पहले चरण में तीन सीट पर मतदान के लिए तैनात किए जाएंगे 25 हजार सुरक्षाकर्मी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 17 मार्च 2024। आगामी लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को उत्तरी पश्चिम बंगाल के तीन सीट पर मतदान के लिए केंद्रीय बलों के लगभग 25 हजार कर्मियों को तैनात किया जाएगा। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पहले चरण में कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी लोकसभा सीट पर मतदान होगा। अधिकारी ने बताया, ”उन्नीस अप्रैल को पहले चरण के चुनाव के तहत केंद्रीय बलों की लगभग 250 कंपनियां तैनात की जाएंगी। प्रत्येक जिले में एक नियंत्रण कक्ष होगा और वरिष्ठ अधिकारी उसके प्रभारी होंगे।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की एक कंपनी में कम से कम 100 कर्मी होते हैं यानी इन तीन सीट पर मतदान के लिए लगभग 25 हजार कर्मियों को तैनात किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब ने कहा कि राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

भारत का पहला मेगा कॉमन फैसिलिटी सेंटर सीप्ज सेज़ मुंबई में खुला

शेयर करेकेंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल उद्घाटन समारोह में शामिल हुए छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 17 मार्च 2024। रत्न एवं आभूषण उद्योग के लिए भारत का पहला मेगा कॉमन फैसिलिटी सेंटर सीप्ज सेज़  मुंबई में खुला। पीयूष गोयल, माननीय. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और कपड़ा […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ