रोनाल्डो फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी, ‘मैन यू’ के लिए 14 साल बाद लगाई हैट्रिक

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लंदन 13 मार्च 2022। पुर्तगाल और क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड (मैन यू) के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शनिवार को प्रीमियर लीग में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने टोटेनहम हॉटस्पर के खिलाफ मैच में हैट्रिक गोल दागे और अपनी टीम के अगले चैंपियंस लीग टूर्नामेंट में खेलने की उम्मीदों को जिंदा रखा। रोनाल्डो के तीन गोल की बदौलत मैनचेस्टर यूनाइटेड ने टोटेनहम को 3-2 से हरा दिया। रोनाल्डो फुटबॉल इतिहास के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। क्लब और देश को मिलाकर उनके अब कुल 807 गोल हैं। इस मामले में रोनाल्डो ने जोसेफ बिकन को पीछे छोड़ा। बिकन ने क्लब और देश के लिए किए गए गोल को मिलाकर 805 गोल दागे थे।

रोनाल्डो के फुटबॉल करियर की 59वीं हैट्रिक
रोनाल्डो के करियर की यह 59वीं हैट्रिक रही। रियल मैड्रिड और मैनचेस्टर यूनाइटेड समेत कई क्लबों के लिए खेल चुके रोनाल्डो के क्लब करियर की यह 49वीं हैट्रिक थी, जबकि 10 हैट्रिक उन्होंने देश के लिए खेलते हुए लगाई हैं। टोटेनहम के खिलाफ हैट्रिक के वक्त रोनाल्डो की उम्र 37 साल 35 दिन की रही। वह प्रीमियर लीग इतिहास में हैट्रिक गोल दागने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। इस मामले में पहले नंबर पर टेड्डी शेरिंघम हैं, जिन्होंने अगस्त 2003 में 37 साल 146 दिन की उम्र में हैट्रिक गोल दागे थे। वहीं, रोनाल्डो 37 साल से ज्यादा की उम्र में किसी प्रीमियर लीग मैच में एक से ज्यादा गोल दागने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बन गए। इस मामले में पहले खिलाड़ी भी शेरिंघम थे। उन्होंने 37 साल की उम्र के बाद एक बार ऐसा किया था। वहीं, ग्राहम एलेक्जेंडर ने दो बार ऐसा किया था।

14 साल बाद मैन यू के लिए लगाई हैट्रिक
रोनाल्डो ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए 14 साल दो महीने बाद हैट्रिक लगाई। इस क्लब के लिए पिछली हैट्रिक उन्होंने जनवरी 2008 में न्यूकासल के खिलाफ लगाई थी। प्रीमियर लीग इतिहास में किसी खिलाड़ी की दो हैट्रिक के बीच यह सबसे लंबा गैप है। रोनाल्डो ने 2008 में मैन यू क्लब छोड़ दिया था और पिछले साल ही दोबारा ज्वाइन किया है। टोटेनहम के खिलाफ रोनाल्डो ने 12वें, 38वें और 81वें मिनट में गोल दागा। 12वें मिनट में गोल दागते ही उन्होंने एक और उपलब्धि हासिल की।

रोनाल्डो ने मैच में हासिल की खास उपलब्धि
रोनाल्डो ने अब अपने प्रोफेशनल करियर के फुटबॉल के 15-15 मिनट के सभी सेगमेन्ट में 100 से ज्यादा गोल दागे हैं। फुटबॉल 90 मिनट का खेल है। 15-15 मिनट के सेगमेन्ट के हिसाब से कुल छह सेगमेन्ट बनते हैं और रोनाल्डो ने इन सभी छह सेगमेन्ट में 100 प्लस गोल किए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, डोभाल-राजनाथ... ने सुरक्षा तैयारियों पर खींचा खाका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 13 मार्च 2022। रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हाई लेवल मीटिंग बुलाई। इस दौरान यूक्रेन में जारी संघर्ष को देखते हुए भारत की सुरक्षा तैयारियों और मौजूदा वैश्विक परिदृश्य की समीक्षा की गई। जब से रूस ने यूक्रेन पर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी