बीआरएस विधायकों को अयोग्य ठहराने का मामला, स्पीकर के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 10 नवंबर 2025। तेलंगाना विधानसभा के स्पीकर के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 17 नवंबर को सुनवाई करेगा। याचिका में स्पीकर के खिलाफ कोर्ट की अवमानना कार्यवाही करने की मांग की गई है क्योंकि स्पीकर ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया और भारत राष्ट्र समिति के 10 विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने पर उनकी अयोग्यता पर कोई फैसला नहीं किया। 

स्पीकर के खिलाफ कोर्ट की अवमानना कार्यवाही करने की मांग
बीती 31 जुलाई को मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने तेलंगाना विधानसभा के स्पीकर को तीन महीने के भीतर बीआरएस के 10 विधायकों की अयोग्यता के मामले पर फैसला लेने का निर्देश दिया था। सोमवार को इस मामले में याचिका दायर की गई, जिसमें कहा गया कि स्पीकर ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय समयसीमा में विधायकों की अयोग्यता पर फैसला नहीं किया। ऐसे में स्पीकर के खिलाफ अवमानस्नाप कार्यवाही की जानी चाहिए। याचिकाकर्ता ने मामले पर तुरंत सुनवाई करने की मांग की। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश जस्टिस गवई ने मामले को अगले सोमवार को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया। 

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि प्रतिवादी कार्यवाही को महीने के अंत तक खींच रहे हैं। वकील का इशारा 23 नवंबर को मौजूदा सीजेआई जस्टिस गवई के रिटायरमेंट की तरफ था। इस पर सीजेआई गवई ने कहा कि 24 नवंबर के बाद सुप्रीम कोर्ट बंद नहीं होगा। याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील ने यह भी बताया कि कोर्ट के 31 जुलाई के आदेश के बाद से कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

विधायकों की अयोग्यता पर अभी भी नहीं हुआ फैसला
वकील ने कहा, ‘विधायक अभी भी पद पर बने हुए हैं। स्पीकर ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की है।’ अवमानना याचिका सुप्रीम कोर्ट के 31 जुलाई के फैसले से जुड़ी है, जब मुख्य न्यायाधीश जस्टिस गवई और जस्टिस एजी मसीह की पीठ ने बीआरएस नेताओं केटी रामा राव, पाडी कौशिक रेड्डी और केओ विवेकानंद द्वारा दायर रिट याचिकाओं के एक बैच में दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया कि स्पीकर संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत अयोग्यता याचिकाओं पर फैसला करते समय एक ट्रिब्यूनल के रूप में कार्य करते हैं और इसलिए उसे संवैधानिक छूट प्राप्त नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

बंगाल में मां-बेटी ने खाया जहर, एसआईआर का फॉर्म न मिलने के डर से उठाया कदम; दोनों की हालत गंभीर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कोलकाता 10 नवंबर 2025। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में एक 27 साल की महिला ने अपनी छोटी बेटी के साथ जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। परिवार का कहना है कि महिला डर और तनाव में थी क्योंकि उसे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) यानी मतदाता […]

You May Like

फसल सुरक्षा के नाम पर बिछा मौत का जाल....|....झीरम घाटी कांड में सजा पर फैसला आज....|....ऋचा ने मिस एमपी का खिताब जीता, फिर चुना कॉर्पोरेट करियर....|....पुलिसकर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप....|....नकली सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाओं का खेल पकड़ा, पांच गिरफ्तार....|....दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं को अब मिलेंगे 6000 रुपये....|....खून से सने कपड़ों ने खोला अंधे कत्ल का राज....|....माफिया और मच्छर की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस....|....इस्राइल को 40 हजार खतरनाक बम देगा अमेरिका....|....ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी संसद में घमासान