आमिर खान ने ‘सरफरोश 2’ पर कह दी बड़ी बात, डायरेक्टर जॉन मैथ्यू भी हैं फिल्म बनाने को तैयार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 11 मई 2024। सुपरस्टार आमिर खान हाल ही में, अपनी फिल्म ‘सरफरोश’ की स्क्रीनिंग में नजर आए थे। इस फिल्म को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो गए है, जिसका जश्न मनाने के लिए फिल्म की खास स्क्रीनिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यह फिल्म 30 अप्रैल, 1999 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन जॉन मैथ्यू मथान ने किया था। यह बतौर निर्देशक उनकी डेब्यू फिल्म थी। ‘सरफरोश’ की स्क्रीनिंग के बीच अब एक बार फिर से ‘सरफरोश 2’ की चर्चा शुरू हो गई है।

अच्छी कहानी की है तलाश
दरअसल, इस कार्यक्रम के दौरान आमिर खान ने ‘सरफरोश 2’ को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ‘सरफरोश 2’ बननी चाहिए और मुझे भी यही लगता है। उन्होंने कहा कि हम जरूर एक अच्छी कहानी के साथ इस फिल्म पर काम करने की कोशिश करेंगे।

जॉन मैथ्यू भी बनाना चाहते हैं ‘सरफरोश 2’
‘सरफरोश’ के निर्देशक जॉन मैथ्यू ने भी एक साक्षात्कार में कहा था कि वह चाहते हैं कि ‘सरफरोश’ का दूसरा भाग उनकी अगली फिल्म हो। उन्होंने कहा था कि वह वापसी के लिए काफी उतावले हैं। उन्होंने कहा था कि अभी तक उन्हें कोई कहानी पसंद नहीं आई है।

स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे ये कलाकार
‘सरफरोश’ की स्क्रीनिंग में आमिर खान, सोनाली बेंद्रे, नसीरुद्दीन शाह, जॉन मैथ्यू मैथन, गोविंद नामदेव, ललित पंडित, मुकेश ऋषि, अखिलेंद्र मिश्रा, राजेश जोशी, मकरंद देशपांडे, मनोज जोशी, उपासना सिंह, स्मिता जयकर और आकाश खुराना समेत कई कलाकार शामिल हुए।

Leave a Reply

Next Post

चेन्नई की हार से जागी इन टीमों की उम्मीद,आरसीबी-गुजरात भी दौड़ में बरकरार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 11 मई 2024। गुजरात ने चेन्नई के खिलाफ शुक्रवार को जीत हासिल कर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा। आईपीएल 2024 का 59वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में गिल की अगुवाई में गुजरात ने चेन्नई […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च