भारतीय सेना का माइक्रो एयरक्राफ्ट गिरा, इंजन फेल होने पर बिहार में नहीं संभाल सके दो पायलट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 05 मार्च 2024। तकनीकी खराबी के कारण अचानक सेना का माइक्रो एयरक्राफ्ट गांव के खेत में तेज आवाज के साथ गिर गया। एयरक्राफ्ट के गिरते ही ग्रामीणों के बीच अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। कुछ ही देर में माइक्रो एयरक्राफ्ट देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र अंतर्गत बगदाहा गांव की है।

प्रशिक्षण देने के लिए भरा गया था उड़ान
इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि बगदाहा गांव में सेना का माइक्रो एयरक्राफ्ट का इंजन अचानक फेल हो जाने के कारण क्रैश होकर खेत में गिर गया। एयरक्राफ्ट पर दो पायलट सवार थे। लेकिन इस घटना में दोनों पायलट बाल-बाल बाच गये। ग्रामीणों ने बताया कि माइक्रो एयरक्राफ्ट का प्रशिक्षण देने के लिए दो पायलट गया के ओटीए से उड़ान भरे थे। जैसे ही एयरक्राफ्ट बोधगया के बगदाहा गांव के पास पहुंचा, अचानक तेज आवाज के साथ जा गिरा। उस दौरान थोड़ी देर के लिए गांव के ग्रामीणों के बीच अफरातफरी मच गई। गिरने के बाद सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ लग गई। हालांकि घटना की सूचना के बाद घटनास्थल पर सेना के अधिकार पहुंच गए। फिलहाल क्षतिग्रस्त एयरक्राफ्ट को प्लास्टिक कवर से ढक कर वापस कैंप ले जाने की तैयारी में जुट गए है।

पूर्व में भी हुई है ऐसी घटना
घटनास्थल पर मौजूद सेना के एक अधिकारी ने ऑफ द रिकॉर्ड बताया कि माइक्रो एयरक्राफ्ट प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरा था। अचानक इंजन फेल होने की वजह से खेत में जा गिर गया। क्षतिग्रस्त एयरक्राफ्ट को वापस कैंप ले जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि अचानक तेज आवाज के साथ गिरने की सूचना पर पहुंचा तो देखा कि उनके गेहूं के खेत में सेना का माइक्रो एयरक्राफ्ट गिरा है। घटना से करीब 4 कट्ठा गेहूं की फसल भी बर्बाद हो गया। विदित हो कि पूर्व में 28 जनवरी 2022 को भी सेना का माइक्रो एयरक्राफ्ट इसी गांव बगदाहा में गिरने की घटना हुई थी।

Leave a Reply

Next Post

एसबीआई के सुप्रीम कोर्ट जाने पर राहुल गांधी बोले, यह पीएम मोदी को बचाने की आखिरी कोशिश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 मार्च 2024। चुनावी बॉन्ड को लेकर इन दिनों काफी चर्चाएं हैं। इसी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर भाजपा पर हमलावर हो गए। दरअसल, भारतीय स्टेट बैंक ने सोमवार को चुनावी बॉन्ड विवरण का खुलासा करने के लिए समय बढ़ाने […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर