दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर बाड़ेबंदी, प्रियंका गांधी का ट्वीट- प्रधानमंत्री जी, अपने किसानों से ही युद्ध?, राहुल बोले- पुल बनाइए दीवार नहीं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

 6 फरवरी को दिन के 12 बजे से 3 बजे तक पूरे देशभर में चक्का जाम करने का ऐलान

 ‘प्रधानमंत्री जी, अपने किसानों से ही युद्ध? ‘।

 धरना स्थल पर बिजली, पानी की आपूर्ति और इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 02 फरवरी 2021 । नए कृषि कानूनों को लेकर देश की राजधानी में दो माह से किसान आंदोलन जारी है। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसान ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा के बाद सख्ती बढ़ी है। दिल्ली के सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस लगातार सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाती जा रही है। यहां कटीली तारों से बैरिकेडिंग की गई, कंक्रीट से दीवार बनाई गई, नुकीले सरिए जमीन में  गाड़ दिए गए हैं ताकि किसान और उनके ट्रैक्टर दिल्ली में प्रवेश न कर सकें। धरना स्थल पर बिजली, पानी की आपूर्ति और इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। अब इसी मसले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘प्रधानमंत्री जी, अपने किसानों से ही युद्ध? ‘। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली की सीमाओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा की जा रही तैयारियों की तस्वीरों को साझा किया, साथ ही उन्होंने लिखा कि भारत सरकार, पुल बनाइए-दीवारें नहीं।

चार लेयर की बैरिकेडिंग की

किसान आंदोलन के चलते झाड़ोदा बॉर्डर लगातार छठे दिन भी बंद रहा। यहां पर दिल्ली पुलिस की ओर से रेती-रोड़ी व मिट्टी से भरे ट्रकों को बैरिकेड के स्थान पर खड़ा किया गया है। यहां पर चार लेयर की बैरिकेडिंग की गई है। पहली लेयर में लोहे के बैरिकेड, दूसरी लेयर में सीमेंट के जर्सी बैरियर में रोड़ी भरकर लगाया गया है। वहीं तीसरी लेयर में कंक्रीट की तीन फुट चौड़ी और चार फुट ऊंची दीवार बनाई गई है। इसके बाद, चौथी लेयर में ट्रकों में मिट्टी भरकर उन्हें खड़ा किया गया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस व सुरक्षा बलों के जवानों के अलावा महिलाएं भी तैनात की गई हैं। इतना ही नहीं 100 मीटर आगे तीन लेयर की एक और बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां भी कड़ी बैरिकेडिंग की गई है।

Leave a Reply

Next Post

किसान कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला, आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ रमेश वर्ल्यानी और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी की पत्रकारवार्ता

शेयर करेभाजपा और मोदी की किसानों से नफरत केन्द्रीय बजट से स्पष्ट केन्द्रीय बजट सिर्फ गांव विरोधी, मजदूर किसान विरोधी ही नहीं लूटमार बजट है प्रधानमंत्री बस इतना बता दें कि 6 साल हो गए हैं किसानों की आय कितनी बढ़ी है? केन्द्रीय बजट में पारदर्शिता, कृषि और किसानों को […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की