छत्तीसगढ़ में ट्रक और ऑटो के सीधी टक्कर में 2 लोगों की मौत, 8 अन्य घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जशपुर 21 मई 2024। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है तथा आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब दो बजे जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुई जब पीड़ित एक शादी समारोह में खान-पान का काम करने के बाद ऑटो रिक्शा से डूमरटोली गांव में अपने घर लौट रहे थे। अधिकारी ने बताया कि तहसील चौक के निकट एक ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो रिक्शा में सवार छोटू (11) और दीपेश नागेश (14) की मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को मौके के लिए रवाना किया गया तथा घायलों को अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि घायलों में से पांच को अंबिकापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा तीन अन्य का इलाज बगीचा के अस्पताल में किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है तथा चालक की खोज की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

करण जौहर की फ़िल्म में एक नए अवतार में देंगे टाइगर श्रॉफ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 22 मई 2024। बॉलीवुड के यंगेस्ट एक्शन सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ एक बड़े बजट की फिल्म के लिए करण जौहर के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।रिपोर्टों के अनुसार, श्रॉफ धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित एक फिल्म करने के लिए तैयार हैं, जिसमें वह […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ