निज्जर हत्या मामला: विवाद के बाद भारत का बड़ा फैसला, कनाडा में वीजा सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 21 सितम्बर 2023। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का हालिया बयान दोनों देशों के रिश्ते पर बुरा असर डाल रहा है। कनाडा की तरफ से भारत जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवायजरी जारी किए जाने के बाद अब भारत ने पलटवार किया है। विदेश मंत्रालय ने कनाडा में वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया है। बताया गया है कि यह निलंबन अगले आदेश तक लागू रहेगा। 

वीजा जारी न कर पाने के पीछे क्या बताई गई वजह?
कनाडा में भारतीय वीजा सेवाओं के पोर्टल पर एक नोटिस प्रकाशित किया गया है। इसमें भारतीय मिशन्स को संबोधित करते हुए कहा गया कि परिचालन संबंधी कारणों से भारत का वीजा जारी करने की प्रक्रिया को अगले आदेश तक निलंबित किया जाता है। लोगों को अपडेट्स के लिए वेबसाइट पर नजर रखने के लिए कहा गया है। 

भारतीयों के लिए जारी हुई थी ट्रैवल एडवाइजरी
कनाडा में हिंसात्मक गतिविधियों को देखते हुए वहां रहने वाले भारतीयों और देश में यात्रा करने वाले लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने को कहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों और राजनीतिक रूप से क्षमा किए जाने वाले घृणा अपराधों और आपराधिक हिंसा को देखते हुए, वहां मौजूद सभी भारतीय नागरिकों और यात्रा पर विचार करने वाले लोगों से अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया जाता है। कनाडा में हाल ही में भारत विरोधी एजेंडे के खिलाफ आवाज उठाने वाले भारतीय राजनयिकों और भारतीय समुदाय के लोगों को निशाना बनाने वाले खतरे सामने आए हैं। ऐसे में भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वो कनाडा के ऐसे इलाकों में जाने से बचें, जहां इस तरह की घटनाएं हुई हैं। 

इससे पहले, भारत में आतंकवादी घोषित गुरपतवंत पन्नू ने एक वीडियो जारी कर वहां रहने वाले भारतीयों को धमकी दी। उसने वीडियो में वहां रहने वाले हिंदुओं से कनाडा छोड़ने को कहा। वीडियो में पन्नू को यह कहते सुना जा सकता है कि इंडो-हिंदू कनाडा छोड़ो, भारत जाओ। उसने कहा कि जो लोग न केवल भारत का समर्थन करते हैं, बल्कि खालिस्तान समर्थक सिखों के भाषण और अभिव्यक्ति के दमन का भी समर्थन कर रहे हैं। उन्हें तुरंत कनाडा छोड़ देना चाहिए।  आतंकी पन्नू की धमकी और भारतीय विदेश मंत्रालय की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है, जब कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव गहरा गया है।  

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली के एक और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में लिखा- बम से उड़ा दूंगा, मौके पर बम निरोधक दस्ता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 21 सितम्बर 2023। देश की राजधानी दिल्ली के एक और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और अन्य टीम मौके पर पहुंच गई हैं और जांच की जा रही है। इससे पहले भी कई स्कूलों […]

You May Like

23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ....|....खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर