चर्चित आडियो टेप के बाद भोजन पर लघुशंका विवाद छिड़ने से रणनीतिक चेहरों में होगा बदलाव अथवा दोनों तरफ वही पारंगत चेहरे ?

SAZID
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो. साजिद खान

एमसीबी (सरगुजा)– ये राजनीति है साहब एक ही टीले में साथ खड़े प्रतिस्पर्धी के लिए सामने वाले टीले में खड़े अपने आदमी से प्रतिस्पर्धी को प्रतिवादित निशाना लगवाने में देरी नही की जाती है। ये राजनीति है साहब यहां ऊपर से नीचे का समीकरण तो कभी नीचे से ऊपर का समीकरण बनाया और बिगाड़ा जाता है और ये राजनीति है साहब प्रतिद्वंद्वी विरोध के बावजूद लगाव और फंसाव में रहकर भी जनचेतना में बसे रहने की उनकी भरपूर कोशिश रहती है तथा यह राजनीति है साहब कोई कोने-कोने निकलकर मंजिल पर पहुंचकर अपना गिफ्ट पा लेता है।  

                         उल्लेखनीय है कि प्रदेश के जांजगीर विधानसभा के अमोदा गांव में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मृत्यु होने के बाद उनके परिवार सामने जीविकोपार्जन की समस्या खडी हो गई है। प्रदेश सरकार एक तरफ जहां गांव-गांव में शराब वितरण का कार्य कर रही है। जिससे आम जनता में अकाल मृत्यु के साथ-साथ आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड रहा है। जांजगीर में हुई मृत्यु को लेकर महिला मोर्चा इस सरकार पर आरोप लगाते हुए महामहिम राज्यपाल से उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है और साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाए दाने के लिए अपेक्षा के साथ यह मांग पत्र प्रेषित करती है। इस पत्र को एसडीएम मनेन्द्रगढ़ के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम देते हुए बीते सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय से आबकारी विभाग वेयर हाऊस तक रैली निकालकर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए आबकारी विभाग के वेयर हाऊस में ताला जड़ दिया रहा। फिर भाजपा के हल्ला-बोल पोल-खोल अभियान के तहत मनेन्द्रगढ़ शहर के गांधी चौक में धरने का कार्यक्रम रखा गया।

                             ज्ञात हो कि बीते शनिवार नौ तारिख को कांग्रेस के संकल्प शिविर डूमनहिल में आयोजित कार्यक्रम में एकत्रित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के लिए नगर निगम चिरिमिरी के सभागार में भोजन क्यों बन रहा है इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के विरोध प्रदर्शन से विवाद पैदा हो गया था। जिसमें कांग्रेसियों के द्वारा किराए की रसीद कटने की बात भी सामने आई। इस पूरी घटना के बाद मनेन्द्रगढ़ विधायक का भाजपा के द्वारा बन रहे भोजन पर लघुशंका वाला बयान सोशल मीडिया में सामने आने के बाद भाजपा ने बीते सोमवार को धरना कार्यक्रम करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भोजन पर किए लघुशंका विषय को लेकर क्षेत्रीय विधायक को मंच से भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर कोसा।

भाजपा नेत्री का तेजतर्रार प्रभावशाली वक्तव्य–  

                 भाजपा अल्पसंख्यक महिला मोर्चा नेत्री मुनमुन जैन ने कहा कि भ्रष्टाचार मात्र एक शब्द नही है। भ्रष्टाचार का सीधा-सीधा अर्थ है हम सब मतदाताओं के साथ हुआ विश्वासघात। राजनीति कुछ चंद लोगों की बपौती नही है। राजनीति हर उस व्यक्ति का अधिकार है जो अठारह वर्ष पूर्ण कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहा है। यदि कोई जन प्रतिनिधि भ्रष्टाचार कर रहा है तो वह केवल भ्रष्ट आचरण नही कर रहा है वह व्यक्ति हर उस मतदाता के साथ छल कर रहा है धोखा कर रहा है। हर उस टैक्सपेयर के साथ धोखा कर रहा है। जो खून पसीने की कमाई जिससे सरकारें चलती हैं। न जाने कितने महिनों से हम चिल्ला- चिल्ला कर जनता को बता रहे हैं कि भ्रष्ट भूपेश सरकार और उनके अधीन कार्यरत जो भी मंत्री और विधायक हैं अनवरत बिना रूके चुनाव नजदीक है उसके बाद भी सत्ता के मद में यह इतना चूर हो चुके हैं इन्हे यह समझ नही आ रहा है कि जनता सब देखती है। कुछ दिनों पूर्व ही नौ तारिख को नगर निगम सभागार का इन्होने दुरूपयोग किया। उनके संकल्प दिवस के कार्यक्रम में वहां पर जो भोजन बनाया गया क्या सभागार इस सब के लिए है? क्या नगर निगम की अब इतनी ही अहमियत रह गई कि क्षेत्रीय विधायक उसका दुरूपयोग करें? और निर्लजता की हद तो होती है जब विधायक प्रेस के सामने कहते हैं कि वहां भाजपाईयों के द्वारा मूत्र विसर्जन किया गया। क्या यह राजनीतिक स्तरहीनता की पराकाष्ठा नही हो गई। उनकी एैसी टिप्पणी का और उनके एैसे हन कृत्य का मै घोर विरोध करती हूं और मै ही क्यों हर किसी को करना चाहिए क्योंकि यह हर व्यक्ति का अधिकार है।

            एक कविता की पंक्ति को महिलाओं समर्पित करते हुए कहा कि ” खुद की खातिर जीते थे अब देश पे मरना सीख गए, मझदारों पे कफन बांधकर आज उतरना सीख गए, कल तक जुगनू भी हमको धमकाते थे, पर अब हम सूरज से आंख मिलाकर बातें करना सीख गए।”  फिर श्रीमति जैन ने कहा कि अभी कुछ दिनों पूर्व चिरिमिरी में जो चश्मा वितरण का एक शिविर लगवाया गया। उसका जो पूरा प्रचार- प्रसार हुआ उसमें निगम की गाडियां लगाई गईं। क्यों विधायक कोई कार्यक्रम करें और उनकी धर्मपत्नि महापौर हैं तो वह सभागार भी इस्तेमाल कर लेंगे और निगम की गाड़ियों को भी इस्तेमाल कर लेंगे ? और निगम के कर्मचारियों का वेतन रोक-रोक कर उनसे यहां वहां प्रचार प्रसार अपनी पार्टी का करेंगे ! हर तरफ यह जो कृत्य उनके द्वारा जो हो रहे हैं हम उसका विरोध करते हैं। 

इन्होने आपकी टिकट कट चुकी वाले अंदाज में विधायक को कोसा–   

                 भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी ने कहा कि जनता जान चुकी है आपके चरित्र को पहचान चुकी है। आपकी क्षमता और आपकी मानसिकता को जान चुकी है। विधानसभा की जनता ने मन बना लिया है और उसी मन को टटोल करके जान करके मीडिया और चुनावी सर्वेक्षणों ने आपकी टिकट कटने की घोषणा की है। पाप को छुपाने के लिए भाजपा के ऊपर जो घृणित आरोप लगाया है उसकी सजा ईश्वर आपको देगा। भाजपा ने अन्न और अन्नदाता का हमेशा सम्मान किया है। पत्रकार बंधुओं के पूछने पर मैने चुनौती पूर्ण रूप में कहा कि यदि विधायक महोदय इसका प्रमाण दे दें तो मै जिलाध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे दूंगा। अन्यथा यदि आप इस आरोप को प्रमाणित नही कर पाए तो आपको शर्म से विधायक पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए।

इन्होने राजनीतिक अंदाज में विधायक को अपने निशाने पर लिया —    

               

पूर्व विधायक श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि आपने देखा होगा कि मीडिया में आ रहा है कि विधायक का टिकट कटना तय है उससे बौखलाकर इन्होने अन्नपूर्णा माता के संदर्भ में इन्होने जिस प्रकार मीडिया में बयान दिया है। मुझे बोलने में शर्म आ रही है। उन्होने कहा कि भोजन के ऊपर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लघुशंका किया है। क्या ऐसा भारत के किसी भी सनातन हिंदू धर्म के लोग हों, किसी भी संप्रदाय के लोग हों या किसी राजनीतिक दल के लोग हों ऐसा हो सकता है क्या कि उसमें कोई लघुशंका करेगा? इस क्षेत्र के विधायक हैं यदि ऐसा हुआ है तो इनको थाना में रिपोर्ट करना चाहिए इनको उसके ऊपर केस करना चाहिए। ये रिपोर्ट करना भी भूल गए फिर इन्होने उसी खाना को हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को खिलाने का कार्य किया। यदि उसमें लघुशंका किया गया तो उस खाने को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को क्यों खिलाया गया ? केवल और केवल ये प्रोपेगंडा अपने बडे आकाओं से फर्जी खेल सीख कर डा. विनय जायसवाल इस क्षेत्र में करना चाहते हैं !

भोजन पर लघुशंका वाला विधायक का विवादित बयान ?   —                   

मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल ने चिरिमिरी में हुए कांग्रेस संकल्प शिविर के दिन मीडिया में बयान दिया था कि छ.ग. और म.प्र. मे भाजपा मुद्दाविहीन हो चुकी है। कांग्रेस का संकल्प शिविर होता है और नगर निगम सभागृह मे कांग्रेस के तीन हजार कार्यकर्ताओं के लिए खाना बनता है। उसमें आकर ये विघ्न पैदा करते हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के खाने को दूषित करते हैं। जो मेरी जानकारी मे है कि मूत्र विसर्जन करके उसको उस तरिके से घृणित करने का कार्य भाजपा के लोग जो किए हैं। इसको क्षेत्र की जनता, प्रदेश की जनता और देश की जनता इस चीज को कभी माफ नही करेगी। भाजपा का गिरावट इतना हो गया है कि कि अब किसी पार्टी या कार्यक्रम के लिए कोई लंच पैकेट बन रहा है तो उसको इस तरह से दूषित कर रहे हैं। ये मानसिकता बहुत ही घृणित मानसिकता है‌। ये घृणित मानसिकता भाजपा ने दर्शाया है। यदि उनको लगता था कि कोई सरकारी बिल्डिंग है तो पता कर लेते कि उसका हमने किराया कटाया है कि नही कटाया है। उनका ये आरोप है कि नगर निगम में बन रहा है तो ये बता देते कि कौन सा बिल नगर निगम का कटा है और कौन सा टेंडर उस खाने के लिए हुआ है। इस तरह से उस खाने को अन्न के दाने को दूषित करना वह भी अपने स्वमूत्र से ये बहुत ही लज्जाजनक बात है , बहुत ही बेशर्मी वाली बात है। आज भाजपा ने अपना चाल चरित्र और चेहरा तार-तार करके पूरे छत्तीसगढ़ को दिखाकर शर्मिंदगी से सर झुकवा दिया।

इस घटनाप्रद बयानबाजी के विषय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि–                      

                एमसीबी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि जहां भोजन बन रहा है गलत बन रहा है कि सही बन रहा है उन लोगों को पहले तथ्य की पूरी जानकारी ले लेना था। डायरेक्ट जाकर वहां हंगामा करना कि यहां पर भोजन क्यों बन रहा है। यह तो कहीं से कहीं से भी उचित नही है। पहले वह आयुक्त से पूछ लेते कि यहां पर भोजन क्यों बन रहा है। नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी से पूछ लेते कि यहां पर भोजन क्यों बन रहा है और विधायक जी के पास कुछ तथ्य होगा तभी वह बयान जारी किए हैं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक से पारंपरिक खेलों को मिली नई पहचान - संसदीय सचिव सिंह

शेयर करेजिला स्तरीय ओलंपिक खेलों की शानदार शुरूआत पारंपरिक खेलों में लगभग 1800 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना हुनर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 12 सितम्बर 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने और सभी आयु वर्ग के लोगों को मंच प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों की […]

You May Like

3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही....|....पुणे में 20 मार्च से लगेगा ‘गौ टेक 2026’ का महाकुंभ....|....कुवैत छोड़ते वक्त रो पड़ीं उर्वशी रौतेला....|....‘वेल्ली’ बनकर अदाह शर्मा ने बढ़ाया सस्पेंस....|....अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी