संजय दत्त के जन्मदिन के मौके पर सामने आया ‘KGF 2’ का नया दमदार लुक पोस्टर फैंस हुए फिदा

शेयर करे

‘केजीएफ 2’ से संजय दत्त का दमदार लुक रिलीज. संजू बाबा के इस लुक को देख फैंस की फिल्म के लिए बेताबी और बढ़ गई

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

केजीएफ’ की अपार सफलता के बाद ‘केजीएफ 2’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. ये बेताबी तब और बढ़ गई जब फिल्म में संजय दत्त की भूमिका का भी ऐलान हो गया. संजय दत्त ‘केजीएफ 2’ में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे और आज उनके बर्थडे के मौके पर मेकर्स ने उनके फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. ‘केजीएफ 2’ से संजय दत्त का लुक रिलीज हो गया है. संजय दत्त ने ट्वीट कर फिल्म से अपने अधीरा लुक को रीवील किया है. 

संजय दत्त ने अपने लुक के साथ लिखा है, ‘इस फिल्म में काम करना मेरे लिए खुशी की बात है. इससे बेहतर जन्मदिन का तोहफा कुछ और हो ही नहीं सकता. थैंक्यू.’ संजय दत्त का ये खलनायक लुक देख हर कोई हैरान है. बालों के स्टाईल से लेकर चेहरे पर बना टैटू और संजय दत्त का रौबदार लुक आपका ध्यान खींचने में पूरा कामयाब होगा. अब जब लुक इतना जबरदस्त है तो संजू बाबा के अभिनय से फैंस कितनी उम्मीद लगा कर बैठे होंगे

आपको बता दें साल 2018 में फिल्म ‘केजीएफ’ रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. रॉकी भाई के किरदार में साउथ के सुपरहिट हीरो यश ने हर किसी का दिल जीत लिया था. प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘केजीएफ 2’ में संजय दत्त, यश के अलावा रवीना टंडन भी नजर आएंगी जो की लंबे समय बाद फिल्मी पर्दे पर इस फिल्म से वापसी करने जा रही हैं. 

Leave a Reply

Next Post

रोजाना अनार खाने के फायदे...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अनार खाने से दिल, दिमाग और आंखों की सेहत ठीक रहती है. अमेरिकी संस्थान द्वारा किए गए एक अध्ययन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यदि रोजाना अनार खाने की आदत डाल लें तो दिल की बीमारी का खतरा पूरी तरह खत्म हो सकता […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज