‘UP-बिहार के भइये’ वाले बयान के बाद पंजाब के CM चरणजीत चन्नी ने केजरीवाल पर किया पलटवार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

चंडीगढ़ 18 फरवरी 2022। पंजाब के मुख्यमंत्री और 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के सीएम चेहरे चरणजीत सिंह चन्नी के ‘यूपी-बिहार के भैया’ वाले बयान पर सियासत तेज है. चन्नी ने कहा है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है. चन्नी ने कहा कि पंजाब जितना पंजाबियों का है, उतना ही दूसरे राज्य के लोगों का. पंजाब आए सभी प्रवासियों ने राज्य के विकास के लिए अपना खून-पसीना बहाया है. उनसे हमारा प्यार का रिश्ता है और उन्हें हमारे दिल से कोई नहीं निकाल सकता।

वहीं उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर उनके पूर्व सहयोगी कुमार विश्वास की टिप्पणियों का हवाला देते हुए निशाना साधा है, जिसमें कुमार विश्वास ने एक वीडियो में केजरीवाल का नाम लिए बिना उन पर पंजाब के मुख्यमंत्री या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के प्रधानमंत्री बनने की चाह रखने का आरोप लगाया था. चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले की जांच का आदेश देने का आग्रह भी किया है. साथ ही कहा कि राजनीति एक तरफ, पंजाब के लोगों ने अलगाववाद से लड़ते हुए भारी कीमत चुकाई है. पीएम को हर पंजाबी की चिंता दूर करने की जरूरत है।

कुमार विश्वास का वीडियो अब वायरल हो गया है. विश्वास वीडियो में आप संयोजक के साथ एक पुरानी बातचीत को याद करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि एक दिन उन्होंने (केजरीवाल) मुझसे कहा कि वह या तो मुख्यमंत्री (पंजाब के) या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले पीएम बनेंगे … वह किसी भी कीमत पर सत्ता चाहते हैं. वहीं चुनाव आयोग ने गुरुवार को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कुमार विश्वास की टिप्पणी को प्रसारित करने पर अपना प्रतिबंध हटा दिया. दरअसल, चुनाव आयोग ने बुधवार को मीडिया को उस वीडियो को प्रसारित करने से रोक दिया था।

वहीं रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘यूपी, बिहार के भइये’ वाले बयान के लिए पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर ‘हमला’ बोला था. पीएम ने कहा, ‘इस टिप्‍पणी पर दिल्‍ली वाला परिवार तालियां बजा रहा था.’रविवार को होने वाली वोटिंग के पहले पंजाब में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, ‘कांग्रेस के सीएम ने क्‍या कहा और इस पर दिल्‍ली का परिवार तालियां बजा रहा था, पूरे देश ने यह देखा था।

Leave a Reply

Next Post

मंत्री ईश्वरप्पा के इस्तीफे की मांग: कर्नाटक विधानसभा में रात भर चला हंगामा, तकिया और कंबल लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बेगलुरू 18 फरवरी 2022। कर्नाटक सरकार में मंत्री केएस ईश्वरप्पा के इस्तीफ की मांग को लेकर विधानसभा में रातभर हंगामा चला। कांग्रेस विधायकों ने यहां अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के विधायक रात भर विधानसभा में हंगामा करते रहे और ईश्वरप्पा को कैबिनेट से […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'