भारत-अफगानिस्तान मैच के दौरान भिड़े दर्शक, जमकर हुई हाथापाई; अरुण जेटली स्टेडियम में बवाल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 12 अक्टूबर 2023। वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया का दूसरा मैच अफगानिस्तान के साथ था। भारत ने यह मैच आसानी से आठ विकेट से अपने नाम किया। मैच में दोनों टीमों के बीच कोई टक्कर नहीं थी और भारत ने 90 गेंद रहते मैच अपने नाम कर लिया, लेकिन स्टेडियम में मौजूद दोनों देशों के फैंस आपस में भिड़ गए। भारत और अफगानिस्तान के फैंस के बीच जमकर हाथापाई हुई। हालांकि, स्टेडियम में मौजूद अन्य दर्शकों ने दोनों देशों के फैंस को शांत कराया और मामला ज्यादा नहीं बिगड़ा। इस झड़प में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

बीसीसीआई, आईसीसी या दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि यह लड़ाई 11 अक्तूबर को मैच के दौरान हुई। वीडियो में दिख रहे फैंस की जर्सी को देखकर यह कहा जा सकता है कि वीडियो पुराना नहीं है। लड़ाई की वजह क्या थी और झड़प में शामिल लोग कौन थे। इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

भारत ने आठ विकेट से जीता मैच
मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्ता ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 272 रन बनाए थे। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 80 रन और अजमतुल्लाह उमरजई ने 62 रन की पारी खेली थी। जवाब में भारत ने 35 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 84 गेंदों में 16 चौके और पांच छक्के की मदद से 131 रन की पारी खेली। रोहित को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। वहीं, विराट कोहली 56 गेंदों में 55 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 35वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। भारत का अगला मैच अब 14 अक्तूबर को अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ है।

Leave a Reply

Next Post

नॉर्थ ईस्ट एक्स. बेपटरी होने से मां-बेटी समेत चार की मौत; क्या पटरी क्रैक होने से हुआ हादसा?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रघुनाथपुर 12 अक्टूबर 2023। बिहार में बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन के पास बुधवार रात 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के बेपटरी होने में ट्रेन की पटरी के पहले से क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आ रही है। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे इस ट्रेन की सभी […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'