IND vs SA 1st T20I: तिरुवनंतपुरम पहुंचने के बाद आज से प्रैक्टिस शुरू करेगी टीम इंडिया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 27 सितंबर 2022। भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंच चुकी है और आज शाम को पहली प्रैक्टिस शुरू करेगी।  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया पर टीम के तिरुवनंतपुरम पहुंचने की का वीडियो शेयर किया है। भारतीय टीम सोमवार शाम को करीब साढे चार बजे तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पहुंची, जहां केरल क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। तिरुवनंतपुरम पहुंचने के बाद हवाई अड्डे के बाहर इंतजार कर रहे सैकड़ों प्रशंसकों ने भारतीय क्रिकेट टीम का जोरदार स्वागत किया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम से हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार को इस सीरीज से आराम दिया गया है। भारतीय टीम का आज शाम को पांच बजे से ट्रेनिंग करने का शेड्यूल है। उससे पहले कप्तान रोहित शर्मा मीडिया को संबोधित करने वाले हैं।

ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड 

तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में यह तीसरा टी20आई और ओवरऑल चौथा इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा। T20I में यहां भारत का 1-1 का रिकॉर्ड रहा है। उसने 2017 में यहां बारिश से बाधित मैच में न्यूजीलैंड को छह रन से हराया था जबकि 2019 में उसे वेस्टइंडीज से आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने इस मैदान पर अब तक केवल एक वनडे खेला है, जिसमें उसने 2018 में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया था। 

Leave a Reply

Next Post

श्रीसंत ने भुवनेश्वर कुमार को दी ये बड़ी सलाह, T20 वर्ल्ड कप को लेकर किया ये दावा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 27 सितंबर 2022। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप 2022 के लिए टीम इंडिया की तैयारियां जोरों पर हैं। भारतीय टीम ने हाल ही में तीन मैचों की टी20आई सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया। यहां तक कि टीम पहला मैच […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर