श्रेयस ने बनाया रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड में वनडे में लगातार चौथी बार 50+ स्कोर बनाया, रमीज की बराबरी की

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 25 नवंबर 2022। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। ऑकलैंड में खेले जा रहे पहले मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 306 रन बनाए। कप्तान शिखर धवन ने 72 रन और शुभमन गिल ने 50 रन की पारी खेली। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 124 रन जोड़े।  हालांकि, भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन श्रेयस अय्यर ने बनाए। उन्होंने 76 गेंदों में 80 रन की पारी खेली। अपनी पारी में श्रेयस ने चार चौके और चार छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 105.26 का रहा। यह पारी खेलने के साथ ही श्रेयस ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। 

यह उनकी न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे में लगातार चौथी 50+ रन की पारी रही। ऐसा करने वाले वह भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। श्रेयस ने इससे पहले 107 गेंदों में 103 रन, 57 गेंदों में 52 रन, 63 गेंदों में 62 रन की पारी खेली थी। यह तीन पारियों उन्होंने 2020 में भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर बनाए थे।  वहीं, न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली किसी टीम के बल्लेबाज ने दूसरी बार ऐसा किया है। उनसे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने ऐसा किया था। श्रेयस ने अब रमीज राजा की बराबरी कर ली। रमीज ने भी न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे में चार बार 50+ रन की पारियां खेली थीं। श्रेयस के अलावा संजू सैमसन ने 38 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने 16 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 37 रन की नाबाद पारी खेली। 

Leave a Reply

Next Post

एसईसीएल का 38वाँ स्थापना दिवस सोल्लासपूर्ण मनाया गया, गेवरा क्षेत्र को उत्कृष्ट शील्ड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 26 नवंबर 2022। एसईसीएल वसंत विहार स्थित रविन्द्र भवन के टैगोर हॉल में दिनांक 25.11.2012 को अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. प्रेम सागर मिश्रा के मुख्य आतिथ्य, निदेशक तकनीकी संचालन सह योजना-परियोजना एस.के. पाल के विशिष्ट आतिथ्य, पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक व्ही.के. सहगल, एम.पी. […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर