आदर्श गौरव और शनाया कपूर देंगे वैलेंटाइन पर ‘डेट फ्राइट’

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 14 जनवरी 2025। वैलेंटाइन वीक 2026 इस बार सिर्फ गुलाब और मोहब्बत तक सीमित नहीं रहने वाला। निर्देशक बेजय नांबियार की सर्वाइवल थ्रिलर ‘तू या मैं’ रोमांस में डर का तगड़ा तड़का लगाने आ रही है। फिल्म में आदर्श गौरव और शनाया कपूर पहली बार एक साथ नज़र आएंगे, जहां उनकी मुलाकात एक आम डेट से नहीं, बल्कि जानलेवा हालात से होती है।

टीज़र में दो कंटेंट क्रिएटर्स की कहानी दिखाई गई है, जो अपने-अपने मकसद के साथ एक एडवेंचर पर निकलते हैं। शुरुआत हल्की-फुल्की और मज़ेदार लगती है, लेकिन जंगल और पानी के बीच मगरमच्छ का सामना कहानी को खौफनाक मोड़ पर ले जाता है। यहां प्यार, भरोसा और सर्वाइवल एक-दूसरे से टकराते हैं। आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा द्वारा निर्मित यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को रिलीज़ होगी। बेजय नांबियार की अपकमिंग सर्वाइवल थ्रिलर ‘तू या मैं’ का टीज़र रिलीज़ हो चुका है, जो यह साफ संकेत देता है कि इस बार प्यार के साथ डर भी बराबर का हिस्सा होगा।

Leave a Reply

Next Post

स्ट्रोक इलाज में ग्लेनेईगल्स ने रचा मुंबई का इतिहास

शेयर करेमुंबई का पहला अस्पताल, जिसने स्ट्रोक इलाज में रचा नया इतिहास (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 14 जनवरी 2026। मुंबई के परेल स्थित ग्लेनेईगल्स अस्पताल ने न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है। यह मुंबई का पहला अस्पताल बन गया है जिसे वर्ल्ड स्ट्रोक ऑर्गनाइजेशन और […]

You May Like

त्योहारों में जमकर खाएं मिठाई-पकवान....|....भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज के लिए ऑकलैंड पहुंचे विराट कोहली....|....नोवाक जोकोविच ने गंवाया फेडरर की बराबरी का मौका....|....सुरक्षा परिषद में अस्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी....|....देश की ऊर्जा जरूरतों को नई ताकत देगा एनटीपीसी लारा....|....सूरजपुर में बिना पंजीयन चल रहा था पैरामेडिकल कॉलेज....|....इंदौर में शुक्रवार से शुरू होगा मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा....|....चीते की मौत के मामले में एसटीएफ की जांच तेज....|....गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान: यूपी में लागू करेंगे यूसीसी....|....स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल ने निर्धारित लक्ष्यों को किया पार, स्क्रैप निपटान से अर्जित किए ₹26.17 करोड़