ओलंपिक क्वालिफायर के लिए तैयार सविता पूनिया, कहा- खुद पर है भरोसा, जर्मनी की टीम से डर नहीं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 नवंबर 2023। भारतीय महिला हॉकी टीम को एफआईएच ओलंपिक क्वालिफायर में दुनिया की पांचवें नंबर की टीम जर्मनी के साथ खेलना है। जर्मनी के खिलाफ कठिन मुकाबले को लेकर कप्तान सविता पूनिया ने कहा है कि टीम इसके लिए तैयार है। सविता पूनिया का कहना है कि उनकी टीम में इस चुनौती से निपटने की क्षमता है। रांची में 13 से 19 जनवरी तक चलने वाले ओलंपिक क्वालिफायर के भारतीय चरण में मेजबान टीम छठे नंबर से दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम है जिसमें अन्य टीम न्यूजीलैंड (नौवें), जापान (11वें), चिली (14वें), अमेरिका (15वें), इटली (19वें) और चेक गणराज्य (25वें) हैं। स्पेन के वालेंसिया में भी अन्य आठ टीमें ओलंपिक स्थान हासिल करने के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

सविता ने कहा, ”हमें अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा है और प्रतिद्वंद्वी टीमों की रैंकिंग से हम डरे हुए नहीं हैं। हम एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर के लिए भारत आने वाली सभी मजबूत टीम का सामना करने के लिए तैयार हैं। हम जुलाई में जर्मनी से खेले थे इसलिए हम जानते हैं कि हमारी भिड़ंत किससे है।

Leave a Reply

Next Post

फीफा विश्व कप क्वालिफायर से पहले खिलाड़ियों की फिटनेस पर नजर, कोच ने कहा- तैयार है टीम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 नवंबर 2023। भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमैक ने कहा कि फीफा विश्व कप क्वालिफायर से पहले अहम खिलाड़ियों के चोटिल होने ने काम मुश्किल कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद टीम को सकारात्मक रहना होगा। भारत को अगले […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प