फीफा विश्व कप क्वालिफायर से पहले खिलाड़ियों की फिटनेस पर नजर, कोच ने कहा- तैयार है टीम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 नवंबर 2023। भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमैक ने कहा कि फीफा विश्व कप क्वालिफायर से पहले अहम खिलाड़ियों के चोटिल होने ने काम मुश्किल कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद टीम को सकारात्मक रहना होगा। भारत को अगले हफ्ते 2026 विश्वकप और एएफसी 2027 एशियाई कप के शुरुआती संयुक्त क्वालिफिकेशन के दूसरे दौर में कुवैत से भिड़ना है।

भारत अगले साल जनवरी में आगामी एशिया कप में भी खेलेगा। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की वेबसाइट पर स्टिमैक ने कहा, ”हमने नए चरण में प्रवेश कर लिया है और हम जानते हैं कि यह लड़कों के लिए बहुत मुश्किल होगा। हम जानते हैं कि मार्च तक अगले कुछ महीने बहुत मुश्किल होंगे। हम इस बात को लेकर सकारात्मक हैं कि जो खिलाड़ी अभी चोटिल हैं और अभी बाहर हैं, वे जब वापसी कर लेंगे तो हम फिर से मजबूत बन जाएंगे और मैदान पर अपनी मजबूती दिखाएंगे, भले ही हम किसी भी टीम के खिलाफ खेलें।

Leave a Reply

Next Post

देश के रक्षामंत्री ने छत्तीसगढ़ के भरतपुर-सोनहत विधानसभा की प्रत्याशी रेणुका सिंह के पक्ष में मांगा जनता से समर्थन।

शेयर करेभरतपुर-सोनहत विधानसभा के सलगवांकला में पहुंचे थे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। छत्तीसगढ़ रिपोर्टर एमसीबी/कोरिया (सरगुजा) छत्तीसगढ़ –  केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 11 नवंबर शनिवार को कोरिया जिले के सोनहत ग्राम सलगवांकला पहुँचे। हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज मैं यहां आया हूं तो […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब