“रिफॉर्म–ट्रांसफॉर्म–परफॉर्म–इन्फॉर्म से कोल इंडिया नई ऊँचाइयों पर पहुँचेगी”: ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, सीवीओ कोल इंडिया

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 03 मार्च 2026। ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, मुख्य सतर्कता अधिकारी, कोल इंडिया लिमिटेड ने 02 मार्च 2026 को एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होने मुख्यालय स्थित ऑडीटोरियम में मिशन CIL@2026 विषय पर एक विशेष व्याख्यान दिया। अपने मुख्य वक्तव्य में श्री त्रिपाठी ने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और सूचना साझाकरण की संस्कृति ही किसी भी संगठन को स्थायी सफलता की ओर ले जाती है। उन्होंने कार्यस्थल पर ईमानदारी और इंटेग्रिटी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इंटेग्रिटी प्रतिज्ञा दिलाई। उनके संबोधन का केंद्रीय संदेश था— “रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म, परफॉर्म और इन्फॉर्म के माध्यम से हम कोल इंडिया को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकते हैं। इसके लिए आवश्यक है कि हम निरंतर स्वयं को बेहतर बनाते रहें।” उन्होंने स्पष्ट किया कि वास्तविक सुधार केवल प्रक्रियाओं में नहीं, बल्कि हमारी सोच और व्यवहार में भी परिलक्षित होना चाहिए।

एसईसीएल सभागार में आयोजित विशेष सत्र में निदेशक (तकनीकी संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, सीवीओ एसईसीएल हिमांशु जैन तथा निदेशक (तकनीकी योजना/परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र सहित विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इससे पूर्व उनके दौरे की शुरुआत डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों के साथ एक प्रेरक संवाद से हुई, जहाँ उन्होंने जीवन के प्रारंभिक चरण में ही ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर सीवीओ, एसईसीएल हिमांशु जैन भी उपस्थित रहे। बच्चों के साथ संवाद में उन्होंने कहा कि “सशक्त राष्ट्र की नींव सच्चरित्र नागरिकों से ही बनती है।”

दौरे के दौरान श्री त्रिपाठी ने एसईसीएल मुख्यालय स्थित डिजीकोल वॉर रूम का भी अवलोकन किया। वहाँ उन्होंने डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम, रियल-टाइम डाटा विश्लेषण और निर्णय-निर्माण में तकनीकी हस्तक्षेपों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने तकनीक को पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि डिजिटल सशक्तिकरण से संसाधनों का बेहतर उपयोग और निगरानी संभव हो रही है।

Leave a Reply

Next Post

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस – सिमेकॉन 2026 का सफल समापन

शेयर करेमुख्य अतिथि डॉ. विनय रंजन, निदेशक (मानव संसाधन), कोल इंडिया लिमिटेड की गरिमामयी उपस्थिति छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 03 मार्च 2026। एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस – सिमेकॉन 2026 का आज दिनांक 02 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप