मणिपुर में बाढ़ से 1.88 लाख से अधिक लोग प्रभावित; असम में एक की मौत, मृतकों की संख्या छह पहुंची

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

इम्फाल/गुवाहाटी 31 मई 2024। मणिपुर और असम में चक्रवात रेमल के बाद लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मणिपुर में बाढ़ के कारण 188143 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 24265 घरों को नुकसान पहुंचा है। 29 मई को राज्य में आई बाढ़ के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए, जबकि एक लापता है। वहीं, असम में बाढ़ की स्थिति गुरुवार को और खराब हो गई, नौ जिलों में 1.98 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए। बारिश के कारण प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ने से हैलाकांडी जिले में एक व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई, जिससे राज्य में मंगलवार से बाढ़ और बारिश के कारण मरने वालों की संख्या छह हो गई है, जबकि 18 अन्य घायल हो गए हैं।

मणिपुर के जल संसाधन और राहत एवं आपदा प्रबंधन मंत्री अवांगबौ न्यूमई ने बताया कि बाढ़ से कुल मिलाकर 18,103 लोगों को निकाला गया है और 56 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने और राहत, खोज और बचाव कार्यों पर तत्काल कार्रवाई की रणनीति बनाने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव, इम्फाल पश्चिम और पूर्व के उपायुक्त, राहत और आपदा प्रबंधन निदेशालय के साथ एक संक्षिप्त बैठक की। उन्होंने कहा, लगभग 401 हेक्टेयर फसल भी प्रभावित हुई है। इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, बिष्णुपुर, नोनी, चुरांचनपुर, सेनापति और काकचिंग में राहत सामग्री वितरित की गई है।

18 स्थानों पर टूटे नदी के तटबंध में से 17 को सील किया
वहीं, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 18 स्थानों पर नदी के तटबंध टूटे हैं, जिनमें से 17 को सील कर दिया गया है। नदी के किनारे तटबंधों में दरार के कारण आई भीषण बाढ़ को देखते हुए सरकार ने गुरुवार को एक अधिसूचना जारी की, जिसमें सभी राज्य कार्यालयों के लिए 31 मई तक दो दिन की सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की। एक अधिकारी के अनुसार, नागरिकों से आग्रह किया गया है कि जब तक कोई आपातकालीन स्थिति न हो, वे घर के अंदर ही रहें।

ब्रह्मपुत्र और बराक नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं
वहीं, असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार, नागांव, करीमगंज, हैलाकांडी, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, कछार, होजई, गोलाघाट, कार्बी आंगलोंग और दिमा हसाओ जिलों में कुल मिलाकर 1,98,856 लोग प्रभावित हुए। रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रह्मपुत्र और बराक नदियां, उसकी सहायक नदियों के साथ, प्रभावित जिलों में कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कुल 35,640 लोगों ने 110 राहत शिविरों में शरण ली है, जिनमें सबसे अधिक 19,646 लोग होजाई में, इसके बाद 12,110 लोग कछार में, 2,060 लोग हैलाकांडी में और 1,613 लोग करीमगंज में शरण लिए हुए हैं।

मणिपुर में असम राइफल्स ने बाढ़ में फंसे 1,000 लोगों को बचाया
असम राइफल्स के जवानों ने बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित इंफाल शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में बचाव अभियान चलाया। जवानों ने बाढ़ में फंसे 1,000 से अधिक पुरुष, महिलाएं और बच्चों को बचाकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। इसके अलावा लोगों को खाद्य पदार्थ और पानी का वितरण किया। वहीं, मिजोरम के आइजोल जिले में बृहस्पतिवार को एक और शव बरामद किया गया, जिसके बाद भूस्खलनों से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 28 हो गई। गांव में लापता दो व्यक्तियों की तलाश अभी जारी है।

Leave a Reply

Next Post

केजरीवाल ने यूपी सरकार से की विनती, कहा- इस वक़्त राजनीति करने की बजाय, आइए, मिलकर दिल्ली के लोगों को राहत दिलवाएं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली/ लखनऊ 31 मई 2024। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से आग्रह किया कि वह हरियाणा और उत्तर प्रदेश की अपनी सरकारों से राष्ट्रीय राजधानी को एक महीने तक पानी उपलब्ध कराने के लिए कहे। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने […]

You May Like

जांच में रेल हादसे की वजह का हुआ खुलासा, मालगाड़ी चालक दल की लापरवाही बनी जानलेवा....|....भूपेश बघेल के बयान पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का पलटवार, कहा – एक दूसरे का कद छोटा करना कांग्रेस की संस्कृति....|....सीएम योगी ने दिए निर्देश, बोले- हर परिवार के पास हो फैमिली आईडी, हर जरूरत को पूरा करने का बनेगी माध्यम....|....20 हजार करोड़ बैंक धोखाधड़ी मामले में ED का एक्शन, दिल्ली-NCR से लेकर मुंबई में 35 स्थानों पर मारी रेड....|....शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी-जहीर की शादी से पहले जारी की चेतावनी!....|....मराठा आरक्षण अधिसूचना में 'सगे सोयारे' को शामिल करने की मांग कानूनी समीक्षा में नहीं टिकेगी: मंत्री गिरीश महाजन....|....सुपर-8 में भारत का सामना आज अफगानिस्तान से, टीम में हो सकती है इस खतरनाक खिलाड़ी की एंट्री....|....दिल्ली में प्रचंड गर्मी और मौतें: एक ही दिन में 142 शवों का दाह संस्कार, कोरोना के बाद सबसे ज्यादा आंकड़ा....|....झारखंड में भी होगा जातीय सर्वेक्षण, विधानसभा चुनाव को देखते हुए चंपई सरकार का बड़ा फैसला....|....कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीने से 34 की मौत; सीएम एमके स्टालिन ने सीबी-सीआईडी जांच के आदेश दिए